फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश

Thu, 28 Jan 2021 12:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
थाने पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने और गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने को सरकार द्वारा समाप्त कराने का प्रयास करने पर मुजफ्फरनगर जनपद के सभी थानों पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई है। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरुद्ध भोपा थाने के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। बैरिकेडिंग होने के कारण भाकियू कार्यकर्ता थाने के मुख्य द्वार पर ही धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। पुलिस भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अरविंद राठी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, जुल्फिकार हबीब आदि सहित लगभग पांच दर्जन कार्यकर्ता मौजूद हैं। धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। हालांकि संभावना है कि जल्द ही भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सीओ भोपा को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया जा सकता।

वहीं मेरठ में सरूरपुर के कस्बा करनावल में पिछले 42 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने को पुलिस ने गुरुवार को समाप्त करा दिया। पुलिस धरनास्थल पर लगे टैंट को उखाड़ ले गई। पुलिस ने धरनास्थल से किसानों को खदेड़ दिया और कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

2 of 7
थाने पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
भाकियू की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनपद के सभी थानों के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि संगठन के निर्णय के अनुसार कार्यकर्ता थानों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
शामली में थाने पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली में भी थानों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और बड़ौत में किसानों को धरने से उठाए जाने से जिले के किसानों में आक्रोश है।

4 of 7
जिले में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने थानों पर प्रदर्शन को देखते हुए जनपद में पुलिस को अलर्ट किया गया है। सुबह से ही थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गांवों में भी बैठक कर किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
थाने पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा की घटना पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। जो हुआ बहुत गलत हुआ है। हम हिंसा के विरुद्ध हैं और इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली की हिंसा के जो भी दोषी है, जांच कराकर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लाल किले पर हिंसा करने वाले भाकियू कार्यकर्ता नहीं थे। हमारे किसान वहां नहीं गए। तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी है, बिना समझौते के गाजीपुर बॉर्डर से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
थाने पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर ऐसी हिंसा होना इतिहास पर काला दाग है। लाल किले पर सुरक्षा इतनी कमजोर क्यों थी, यह चूक कहां हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। जिन्होंने लाल किले पर हिंसा की और तिरंगे के बजाए अन्य झंडा फहराया, उनकी पहचान कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। भाकियू कार्यकर्ता लाल किले पर नहीं गए, वो गाजीपुर से लोनी बॉर्डर की ओर होकर वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत द्वारा लाठी और झंडा लेकर आने की भड़काऊ वीडियो वायरल होने के सवाल पर भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि डंडे लाने को झंडा लगने के लिए कहा था। राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुकदमे दर्ज हुए हैं, तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, यदि दोषी पाए गए जो जेल भी जाएंगे। संगठन के बारे में उन्होंने कहा कि भाकियू संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता अनुशासित है। आगे की रणनीति के सवाल पर भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ही ऐसे हालात पैदा कर रही है। मिल बैठकर वार्ता करनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें