मृतक महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
असगर अली की तीसरी पत्नी थी अंजुम
सीओ विनय गौतम के मुताबिक, गांव तावली निवासी असगर अली की अंजुम तीसरी पत्नी थी। इससे पूर्व उसकी दो पत्नियों का इंतकाल हो चुका था। उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे, दूसरी पत्नी से दो बच्चे और अंजुम से भी दो बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री है। सभी गांव में ही रहते थे। अंजुम की भी यह दूसरी शादी थी।