धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव मुजफ्फरनगर में सपा के पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। यहां वे काफी देर तक रुके और परिवार के साथ समय बिताया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व सांसद मुनव्वर हसन और पूर्व सांसद कादिर राना भी मौजूद रहे। इससे पहले कादिर राना की बेटी की शादी में भी मुलायम सिंह शामिल हुए थे।
धरतीपुत्र के सीने में चुभता रहा रामपुर तिराहा और मुजफ्फरनगर दंगा
लोगों को अपना बनाने के हुनर में माहिर धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का जिले से करीब साढ़े चार दशक तक गहरा नाता रहा, लेकिन दो मौके ऐसे भी आए, जब असमंजस के हालात बन गए। 1994 में उनके मुख्यमंत्री रहते रामपुर तिराहा कांड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की छवि धूमिल की। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान भी सूबे में सपा की सरकार थी। दंगे के कारण वह बेहद आहत हो गए थे।