फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था हार्दिक', बहन के 'कातिल' यूट्यूबर पर मां का नया खुलासा

Sat, 07 Mar 2026 01:44 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में असिस्टेंट मैनेजर की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। बेटी की हत्या के बाद मां ने अपने बेटे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद से बेटा डिप्रेशन में आ गया था और अपनी बहन से चिढ़ने लगा था। बात-बात पर विवाद करता था। उसे लगता था कि उन लोगों की वजह से ही उसका रिश्ता टूटा है।
विज्ञापन
1 of 15
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
होली के त्योहार के खुशनुमा माहौल में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। मुरादाबाद में एक इंजीनियर ने अपनी ही जुड़वां बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और मां पर भी जानलेवा हमला किया। यह सनसनीखेज वारदात उस वक्त हुई जब भाई-बहन होली मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने घर आए थे।

जानकारी के अनुसार, मृतक हिमशिखा (25) और आरोपी हार्दिक (25) दोनों भाई-बहन गुरुग्राम में एक साथ रहते थे। वे होली का त्योहार मनाने के लिए तीन मार्च को अपने घर आए थे। हिमशिखा एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी, जबकि उसका भाई हार्दिक पहले गूगल में काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बनने का रास्ता चुना था।
विज्ञापन

2 of 15
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जब दोनों भाई-बहन वापस गुरुग्राम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्दिक ने आवेश में आकर अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 15
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का कड़वा सच: दूसरे समुदाय में शादी का प्रस्ताव
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पुणे की एक लड़की से शादी करना चाहता था, जो दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती थी। इस शादी के प्रस्ताव को लेकर उसकी मां और बहन सहमत नहीं थे और इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर हार्दिक अपनी मां और बहन से बेहद नाराज था।
 

4 of 15
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्से में उसने अपनी बहन की हत्या की, इसके बाद अपनी मां को भी मौत के घाट उतारने की नीयत से हार्दिक उन्हें बहाना बनाकर ऑफिस से घर ले आया और उन पर भी वार कर दिया। मुरादाबाद पुलिस ने मां नीलिमा की तहरीर पर बेटे हार्दिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

5 of 15
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था हार्दिक
जिसमें उसने बताया कि प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद से उसका बेटा डिप्रेशन में आ गया था और अपनी बहन से चिढ़ने लगा था। बात-बात पर विवाद करता था। उसे लगता था कि उन लोगों की वजह से ही उसका रिश्ता टूटा है। वह बार-बार कहता था कि शादी तो उससे ही करेगा। हम लोग समझाते थे कि कर लेना लेकिन वह बहुत गुस्सैल हो गया था।

 
विज्ञापन

6 of 15
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्षों से गायब है नीलिमा का पति
नीलिमा के पति के बारे में जब पुलिस ने जानकारी करनी चाही तो पता चला कि वर्षों से वह गायब है। अब कहां है इस बारे में परिवार का भी कोई सदस्य नहीं जानता है। नीलिमा ने तो यहां तक कहा कि वह अपने पति का नाम भी नहीं लेना चाहती। बताया जा रहा है कि नीलिमा की शादी इंद्रजीत के साथ हुई थी। इनके जुड़वा बच्चे हुए थे। कुछ दिन बाद ही पति परिवार को छोड़कर चला गया था। नीलिमा ने ही अपने लड़के और लड़की को पाला था।
विज्ञापन

7 of 15
अस्पताल में भर्ती घायल मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने ही रंग रहे अपनों के खून से हाथ
मुरादाबाद जिले में हाल ही में रिश्तों के खून के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कहीं पति ने पत्नी की हत्या कर दी तो कहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया। 

8 of 15
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इतना ही नहीं शुक्रवार को तो भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और मां पर चाकू से हमले किए। जबकि पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही परिवार को फंसाने के लिए प्रेमी से एक निर्दोष युवक की हत्या करा दी थी।

9 of 15
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी इलेक्ट्रीशियन विनोद उर्फ विक्की ने बुधवार की दोपहर होली वाले दिन अपनी पत्नी ममता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर थी। इसके बाद उसने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह पत्नी को उसके मायके में होली मिलने की बात कहकर चला था। रास्ते में सोनकपुर ओवर ब्रिज के पास जंगल में प हत्या करने के बाद अपनी जान दे दी थी।

10 of 15
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या उसके पिता बाबूराम शर्मा ने बीमे की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर करा दी थी। 16 नवंबर की रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में अनिकेत का शव मिला था। हत्या को हादसा दर्शाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस की जांच में पिता की करतूत का खुलासा हुआ था। 

 

11 of 15
आरोपी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी गांव निवासी अख्तर अली (43) की हत्या उसकी पत्नी शबीना ने अपने प्रेमी अल्ताफ से करा दी थी।अल्ताफ अख्तर अली का सगा बहनोई है। दोनों एक ही गांव में रहते थे। अल्ताफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बहाने से अपने साले को बुलाया और उसकी नहर में डुबो कर मार दिया है। 

 

12 of 15
हिमशिखा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 जनवरी को अख्तर अली की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अख्तर की पत्नी, उसके बहनोई और बहनोई के दो साथी गिरफ्तार किए थे। लालच, अवैध संबंध, धोखा, शक और पारिवारिक विवाद के कारण की जा रहीं इन हत्याओं को सिलसिला यहीं नहीं थमा। 

 

13 of 15
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की दोपहर शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में बीटेक कर चुके हार्थिक ने अपनी बहन की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। उसने अपनी मां नीलिमा पर भी चाकू से हमला किया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि हार्दिक किसी लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। 

 

14 of 15
हिमशिखा की मौत के बाद घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां बहन ने विरोध किया तो उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। 18 जनवरी की रात रात पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में तीन भाइयों ने अपनी बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। 

 
विज्ञापन

15 of 15
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद तीनों भाइयों ने दोनों के शव गांगन नदी किनारे दबा दिए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें सामने आया था कि युवती और दूसरे समुदाय के युवक अरमान को तीनों भाइयों ने आपत्ति जनक हालत में पकड़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें