यूपी के मुरादाबाद में जमीन बेचने का विरोध करने पर इकलौते बेटे ने मां को मार डाला। आरोपी बेटा 16 घंटे शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साले ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे जमीन बेचने के विरोध में इकलौते बेटे कपिल सैनी (35) ने अपनी मां सावित्री देवी (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल मां बेटे ही मौजूद थे।
16 घंटे तक आरोपी बेटा मां के शव के पास बैठा रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला की बेटी और अन्य रिश्तेदार आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी सावित्री देवी के पति ऋषिपाल की सात साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। सावित्री अपने इकलौते बेटे कपिल, पुत्रवधु ललिता, पोते वैभव, दीपांशी और आराध्या के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
3 of 11
हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
बेटी रोशनी की शादी हो चुकी वह अपने पति के साथ ससुराल में ही रहती है। सावित्री के पति के नाम में सात बीघा जमीन थी। पति की मृत्यु के बाद यह जमीन सावित्री के नाम हो गई थी। खेतीबाड़ी के साथ ही बेलदारी भी करता था।
4 of 11
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
कपिल जमीन बेचने के लिए मां पर दबाव बना रहा था लेकिन मां ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर मां बेटे के बीच विवाद चल रहा था। कपिल शराब पीने का आदी है इस लिए मां को डर था कि कहीं बेटा जमीन बेचकर शराब में खर्च कर दे। दो दिन पहले कपिल की पत्नी ललिता अपने बेटे और बेटियों को लेकर मायके सिविल लाइंस के गौतम नगर चली गई थी।
विज्ञापन
5 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
बहन से कहा- सीढ़ियों से गिरकर हो गई है मां की मौत
शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे उसने फिर से अपनी मां पर दबाव बनाया कि वह जमीन बेच दे लेकिन मां ने इन्कार किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्याकर दी। इसके बाद वह घर में ही बैठा रहा। उसने अपनी पत्नी और बहन को कॉल कर बताया कि जमीन से गिरकर मां की मौत हो गई है।
विज्ञापन
6 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रोशनी, ललिता और अन्य परिजन आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
विज्ञापन
7 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कपिल के साले योगेंद्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
8 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
दो बीघा जमीन बेचकर खरीदी थी सात बीघा जमीन
कपिल के पिता ऋषिपाल के नाम दो बीघा जमीन थी। करीब दस साल पहले उमरी सब्जीपुर स्थित दो बीघा जमीन अधिक दाम मिल रहे थे तब ऋषिपाल ने इस जमीन को बेचकर मूंढापांडे क्षेत्र में सात बीघा जमीन खरीद ली थी। ऋषिपाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री के नाम पर जमीन आ गई थी।
9 of 11
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या।
- फोटो : संवाद
एक दिन पहले ही शराब में उड़ा दिए थे पांच सौ रुपये
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कपिल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बेटे और बेटियों को लेकर मायके गई तो उसने अपनी मां से पांच सौ रुपये लिए थे। बृहस्पतिवार को उसने पांच सौ रुपये शराब में ही उड़ा दिए थे।
10 of 11
मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय
- फोटो : संवाद
शुक्रवार को फिर से उसने अपनी अपनी मां से पांच सौ रुपये मांगे थे लेकिन मां से रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद वह जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मां पर शक भी करता था आरोपी, इस बात को लेकर भी मां बेटे में हुआ था विवाद
आरोपी ने पूछताछ में यह बात भी बताई है कि उसे शक था कि पिता की मृत्यु के बाद वह मां किसी से बात करती थी। जब भी वह बात करती थी तो वह जमीन बेचने से इन्कार कर देती थी। उसने अपनी मां से इस बात को लेकर झगड़ा कि था कि वह इस लिए जमीन नहीं बेचना चाहती कि वह जमीन किसी और को देना चाहती है।