फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'फोन पर 160 बार बात...', प्रेमिका के मंगेतर ने दोस्तों संग यशपाल को इसलिए मारा; रामपुर हत्याकांड की कहानी

Mon, 24 Feb 2025 02:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जिले के शाहबाद इलाके के यशपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यशपाल की हत्या प्रेमिका के मंगेतर ने दोस्तों संग चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 11
Yashpal Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद के रवानी पट्टी उदा गांव निवासी यशपाल की हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका के मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जबकि एक आरोपी भागा हुआ है। 

पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। गांव रवानी पट्टी उदा गांव निवासी यशपाल का पास के गांव ढकिया निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस हिरासत में यशपाल की हत्या करने के आरोपी - फोटो : संवाद
मंगेतर को हो गई थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी
किशोरी के भाई ने 15 अगस्त 2024 को यशपाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने यशपाल को जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद यशपाल ने फिर से प्रेमिका से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस हिरासत में यशपाल की हत्या करने के आरोपी - फोटो : संवाद
जबरन बात करने का दबाव बनाता था यशपाल
परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी का रिश्ता बदायूं जिले के थाना बिसौली के दबतौरी गांव निवासी सूरजपाल से तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के बाद किशोरी के मंगेतर सूरजपाल को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो किशोरी ने उसे बताया कि यशपाल उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाता है।

 

4 of 11
रामपुर में जान गंवाने वाला यशपाल - फोटो : संवाद
मंगेतर ने दोस्तों संग यशपाल को मार डाला
जिस पर किशोरी के मंगेतर सूरजपाल ने अपने दोस्त जितेंद्र, मोहित और किशोरी के भाई व पिता के साथ मिलकर यशपाल की हत्या की साजिश रच डाली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि 19 फरवरी की रात यशपाल को मामले में समझौता करने के लिए बुलाया था। 

 
विज्ञापन

5 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
चाकू से गोदकर और ईंट से सिर कूचकर की हत्या
गांव ढकिया और रवानी पट्टी ऊदा के बीच सड़क पर यशपाल और सूरजपाल बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर सूरजपाल, उसके दोस्त जितेंद्र व मोहित यशपाल को सड़क किनारे आलू के खेत में खींचकर ले गए और चाकू से गोदकर और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। तीनों हत्या के बाद शव को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

6 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस ने बरामद किया अधजला मोबाइल
यशपाल के पास प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी थी। जिस कारण हत्यारोपी सूरजपाल ने यशपाल के मोबाइल फोन को जलाया था। पुलिस ने चाकू, अधजला मोबाइल और सूरजपाल के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस ने खुलासा करते हुए सूरजपाल, जितेंद्र, रोहित और हत्या के षड्यंत्र में शामिल प्रेमिका, उसके पिता और भाई को जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग प्रेमिका को महिला बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। हत्याकांड में शामिल मोहित की तलाश की जा रही है।

8 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
यशपाल और सूरजपाल की फोन पर हुई थी 160 बार बात
पुलिस की जांच में पाया गया है कि हत्या से पहले यशपाल और सूरजपाल की फोन पर 160 बार बात हुई थी। कई बार व्हाट्सएप कॉल भी हुई थी, लेकिन वार्ता से मामला सुलझ नहीं पा रहा था। दोनों के बीच हुई वार्ता के दौरान आपस में कई बार गाली-गलौज तक हो गई थी। 

 

9 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
यशपाल और सूरजपाल उर्फ छोटू के बीच चल रही वार्ता का पूरा इल्म किशोरी को था। इस बात को किशोरी ने परिवार के लोगों से छिपा रखा था, लेकिन जब पुलिस ने सीडीआर खंगाली तो मामले का खुलासा होता चला गया। 

 

10 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
यशपाल के संबंध ढकिया निवासी किशोरी थे। किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस पर यशपाल को जेल भेजा था। जेल से आने के बाद यशपाल फिर से किशोरी से बात करने लगा था। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी का रिश्ता तय कर दिया था। 

 
विज्ञापन

11 of 11
यशपाल की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
किशोरी के मंगेतर को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर 19 फरवरी को यशपाल की हत्या कर दी। हत्या में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें