फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पटाखा फैक्टरी विस्फोट में संचालक गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई, पांच महिलाओं की हुई थी मौत

Fri, 27 Jun 2025 09:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अतरासी गांव के पास पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने संचालक सैफ उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली हाईवे पर वकील से मिलने के इंतजार में खड़ा था। हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 6
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में हादसे के बाद गिरफ्तार संचालक - फोटो : संवाद
अतरासी गांव के पास पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में हापुड़ निवासी संचालक सैफ उर रहमान को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। वह रजबपुर क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शकरपुर अंडरपास के पास मुकदमे के संबंध में वकील से मिलने के इंतजार में खड़ा था।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमरोहा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
संचालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा भी बढ़ाई गई है। इस धारा में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। पुलिस ने संचालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 16 जून को फैक्टरी में हुए विस्फोट में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक की मेरठ में इलाज के दौरान जान चली गई।
विज्ञापन

3 of 6
पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में घायल तीन महिलाएं अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जबकि सेहत में सुधार होने पर पांच को घर भेजा जा चुका है। रजबपुर क्षेत्र के गांव अतरासी के पास चल रही पटाखा फैक्टरी में 16 जून की दोपहर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया था।

4 of 6
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
इसमें रजबपुर निवासी रुकसाना व शहनाज और पपसरा गांव निवासी रूमा व सर्वेश की मौत हो गई थी। वहीं, मोती नगर निवासी मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार व इंद्रावती, अतरासी कलां निवासी सलोनी, पपसरा निवासी सोनिया, पूजा पत्नी राजेश व मंगूपुरा निवासी नाजरीन घायल हो गईं थीं। अधिकांश महिलाओं के चेहरे झुलस गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में नाजरीन व सोनिया को मेरठ रेफर कर दिया था। वहीं, मोना व इंद्रावती की भी तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मोना को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था, जबकि परिजनों ने इंद्रावती को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती करा दिया था। मेरठ में इलाज के दौरान घायल मोना की करीब एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

हापुड़ के भंडा पट्टी निवासी पटाखा फैक्टरी संचालक पटाखा फैक्टरी संचालक सैफ उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई है। सैफ यह जानता था कि फैक्टरी में कभी भी विस्फोट हो सकता है। बावजूद इसके उसके द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। विस्फोटक सामग्री को एक जगह इकट्ठा करके रखा गया था। बिना अनुभवी मजदूरों से काम कराया जा रहा था। पटाखे में सामग्री ठोकते समय विस्फोट हुआ था। अब तक पुलिस की जांच में सैफ उर रहमान ही हादसे के लिए जिम्मेदार है। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें