मुरादाबाद में तेज हवाओं और बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर बारिश और कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान गिरा है, जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।
मुरादाबाद में रविवार की सुबह तेज हवाओं के साथ मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
2 of 7
मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
ठंड और बारिश का मिला-जुला असर
शुक्रवार सुबह से निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी थी, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी और रात में हुई जोरदार बारिश ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे धूप निकली और दोपहर तक अच्छी धूप रही। लेकिन शाम होते ही तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश ने धीरे-धीरे जोर पकड़ लिया और आधी रात तक भारी बारिश होती रही।
विज्ञापन
3 of 7
मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़े
शनिवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी सुबह के समय 85% और शाम को 74% दर्ज की गई। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
4 of 7
मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बारिश का कारण और भविष्यवाणी
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसके प्रभाव से मुरादाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। रविवार को भी आसमान में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 7
मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोग सतर्क हो गए हैं। ठंड से बचने के लिए बाजारों में गर्म कपड़ों और हीटर की मांग बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
6 of 7
मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे में आठ वाहन टकराए
कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक आठ वाहन टकरा गए। हादसे में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। दो पुलिसकर्मियों व अमेरिका से लौट रहे पीलीभीत निवासी गुरुदेव समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हुआ।
हादसे के कारण करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। कटघर थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास घने कोहरे में ट्रक ने नेपाल जा रही टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर रुक गई। तभी पीछे से आ रही पिकअप और कार भी उससे टकरा गई।