फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में एक और कुआं मिला: हातिम सराय में की गई खोदाई, कूड़ा डाल कर दिया था बंद, चंदाैसी बावड़ी पर पुलिस तैनात

Fri, 10 Jan 2025 02:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

हातिम सराय में पालिका ने प्राचीन कुओं की खोदाई शुरू कर दी है। अब इनका सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। उधर, चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई बंद है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
1 of 7
संभल के हातिम सराय में कुंए की खोदाई - फोटो : संवाद

संभल नगर के हातिम सराय अंतर्गत भुर्जीवाला मोहल्ले में पालिका की टीम को एक बंद कुआं मिला है। इस कुएं की जेसीबी से खोदाई शुरू कराई है। इस कुएं को भी लोगों ने कूड़ा कचरा डालकर बंद कर दिया था। इसके मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि काफी समय से कुआं बंद पड़ा है। पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि हातिम सराय में एक कुएं की खोदाई तीन दिन में पूरी कर दी गई है।

विज्ञापन

2 of 7
संभल के हातिम सराय में कुएं की खोदाई - फोटो : संवाद
दूसरा कुआं मिला है जिसकी खोदाई जेसीबी से कराई जा रही है। जिससे जल्द इसकी खोदाई हो सके और फिर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जा सके। बताया कि शहर में 14 प्राचीन कूप और 14 प्राचीन कुएं चिह्नित कर लिए गए हैं। इसमें सभी कूप और कुएं की खोदाई भी करा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई बंद - फोटो : संवाद
अब सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन सभी कूप और कुएं की जो पहचान और नाम हैं वह भी अंकित किए जाएंगे। जिससे इनका महत्व लोग जान सकें। वार्डों में जो प्राचीन कुएं मिलने की सूचना मिलती है तो उसकी भी तत्काल खोदाई कराई जा रही है। यह कूप और कुएं जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4 of 7
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई बंद - फोटो : संवाद

चंदाैसी: बावड़ी में बंद रहा खोदाई और मलबा उठाने का कार्य

लक्ष्मणगंज में खाली प्लाॅट में मिली बावड़ी में बृहस्पतिवार को बावड़ी में खोदाई और मलबा उठाने का कार्य बंद रहा। हालांकि एहतियातन पीएसी तैनात रही। 21 दिसंबर से मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में खोदाई शुरू की गई तो बावड़ी अस्तित्व में आने लगी थी। बावड़ी की इमारत तीन मंजिला बताई जा रही है।

विज्ञापन

5 of 7
चंदाैसी में जांच करती पीसीबी की टीम - फोटो : संवाद

खोदाई के कार्य को बृहस्पतिवार को 20 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी तक बावड़ी में ऊपर की दो मंजिल तक खोदाई जा चुकी। ऊपरी मंजिल के गलियारों से पूरी तरह से मिट्टी निकाल ली गई है। इसके नीचे दूसरी मंजिल के गलियारों की सफाई के अलावा कुआं स्थल की खोदाई का कार्य किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई - फोटो : संवाद
कुआं की खोदाई के दौरान दो जनवरी को गैस निकलने पर एएसआई की टीम ने खोदाई रोक दी थी। हालांकि अभी तक पालिका के श्रमिकों द्वारा गलियारों मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को खोदाई व मलबा निकालने का कार्य भी बंद रहा। हालांकि सुबह से शाम पांच बजे तक एहतियातन पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई - फोटो : संवाद
बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद की टीम ने गैस की जांच की थी। मशीन लगा कर चार घंटे जांच की गई। सहायक अभियंता महेंद्र सिंह के अनुसार प्रथमदृष्टया कुआं से निकलने वाली गैस जहरीली नहीं है। मशीन से की गई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खोदाई का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें