मुरादाबाद दिल्ली हाईवे से गुजरती कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड पर शिवभक्तों का रेला उमड़ा रहा। कांवड़ यात्रा और भंडारों में प्रसाद पाने के लिए लोग भी सड़कों पर निकल आए थे। नतीजतन शहर की सड़कों और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। चौधरी चरण सिंह चौक, पाकबड़ा, बुद्धिविहार और दिल्ली रोड पर लोगों को वाहनों की लंबी कतारों का सामना करना पड़ा।