फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवामय पीतलनगरी की तस्वीरें: पैरों में घुंघरू, कंधे पर कांवड़.. गूंज रहा बोल बम, सड़कों पर झूमते दिखे कांवड़िय

Sun, 03 Aug 2025 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद रविवार को शिवभक्ति में रंगी नजर आई। कांधे पर कांवड़ और पैरों में घुंघरू बांधकर भक्त बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। श्रद्धालु ब्रजघाट से जल लेकर लौटे और ट्रक-ट्रैक्टरों पर लगे डीजे पर भक्ति गीतों पर झूमते दिखे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी कांवड़ यात्रा में शामिल रहे।  
विज्ञापन
1 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर

कांधे पर कांवड़, पैरों में घुंघरू बांधकर छम-छम करते चलते कांवड़िये और डीजे पर बजते भजनों के बीच लगते बोल बम के जयकारे... रविवार को शहर का माहौल कुछ ऐसा ही रहा। सावन के चौथे सोमवार को गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से पीतलनगरी शिवमय हो गई। सुबह ब्रजघाट से कांवड़ लेकर श्रद्धालु वापस आने लगे।

विज्ञापन

2 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर

उनके परिवार की महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर रवाना किया। कांठ रोड पर सुबह से ही कांवड़ियों की रौनक रही। बरेली, रामपुर, बिलासपुर, मिलक आदि जाने वाले कांवड़िये भोले की भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। खड़ी कांवड़, बैकुंठी कांवड़, कमंडल में गंगा जल लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन

3 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़े-बड़े डीजे लगे थे। इन पर बज रहे भक्ति गीतों पर कावड़िये थिरकते नजर आए। धूप और उमस के बावजूद उनके चेहरे पर थकान नहीं थी, बल्कि होठों पर भोलेनाथ के जयकारे थे। पैरों में बंधे घुंघरुओं से वह छम-छम करते चल रह थे। पुरुष ही नहीं, महिलाएं और बालक भी कावड़ लेकर निकले। दिल्ली रोड पर भी दोपहर बाद से कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो गया।

4 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
कांवड़ भी आकर्षक तरीके से सजाई गई थीं। बैकुंठी कावड़ के अलावा भोले की प्रतिमाएं साथ लेकर कांवड़िए जा रहे थे। महाकाल की कांवड़, बाबा कामेश्वर नाथ, महाकालेश्वर समेत तमाम नाम से बेड़े गुजर रहे थे। रात होते-होते दिल्ली रोड भी जगमग हो गई। रविवार को ब्रजघाट से लौटने वाले कांवड़ियों के जत्थों की वजह से जबरदस्त भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

5 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
जलपान का किया वितरण
 श्री बाबा अमरनाथ मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने की कांवड़ियों की सेवा की। प्रबंधक राजीव गांधी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पानी की बोतलें, नमकीन मट्ठा, कोल्ड ड्रिंक, बादाम ठंडाई इत्यादि पेय पदार्थों का वितरण किया। अध्यक्ष क्षेमेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों की मदद के लिए एंबुलेंस का भी इंतजाम किया है।
विज्ञापन

6 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
इस दौरान सचिन जैन, पुनीत देवल, मनमोहन चौधरी, अनुराग मेहता, विकास कुमार आदि रहे। वहीं टीडीआई सिटी स्थित शिव मंदिर में आयोजित शिवपुराण महाकथा के पांचवें दिन शिव-पार्वती के विवाह का वर्णन किया गया। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने शिव विवाह की पौराणिक गाथा और उसके गूढ़ रहस्यों को वर्णन किया। कार्यक्रम में अनूप अग्रवाल,अवधेश अग्रवाल, अमित सिंह, अनिरुद्ध रस्तोगी, बब्बू , संजय गुप्ता, अनुराग सिंह आदि का सहयोग रहा ।  
विज्ञापन

7 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
हवन के बाद शुरू हुआ नगर निगम का भंडारा
मुरादाबाद नगर निगम की ओर से शिवभक्तों के लिए शनिवार से चौधरी चरण सिंह चौक पर भंडारे का आगाज हो गया है। सोमवार की सुबह तक लगने वाले इस भंडारे के शिविर का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने हवन-पूजन के साथ किया। निगम ने इस बार भंडारे को जीरो वेस्ट के रूप में विकसित किया है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजीत कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।  

8 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
भोलेनाथ-मां पार्वती की झांकियाें ने मोहा मन...
 श्री कल्याणी दरबार मंदिर के अध्यक्ष पंकज माथुर ने बताया कि सुबह से भंडारा शुरू हो गया है। दाल-मखनी, शाही पनीर, छोले, अनन्नास का रायता, काजू पुलाव, कोल्ड डि्रंक, कुल्फी, दिन में खीर, आलू, काशीफल, पूड़ी, कचौड़ी, रायता, जलजीरा, देशी घी का हलवा की व्यवस्था है। चिकित्सा शिविर में जिन कांवड़ियाें के पैरों में चोट है, उनकी मरहम पट्टी की गई। भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, राधा-कृष्ण और काली माता की झांकियां सजी हैं। इस दौरान सुधीर सेठ, पंकज मदान, अनूप सोती, योगेंद्र पाल, टोनी सबरवाल आदि का सहयोग रहा।  

9 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
भजन संध्या में भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया 
जय शिव शंकर सेवा समिति एवं चड्ढा ग्रुप के पंकज कुमार सक्सेना ने बताया कि जलपान और भोजन की व्यवस्था है। चाय, पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, के अलावा भोजन में छोला, राजमा चावल, पूड़ी,हलुवा, खीर, ठंडाई आदि की व्यवस्था की गई है। शाम को भजन संध्या में भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया गया। रविवार को बाहर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 

10 of 15
पीतलनगरी हुई भगवामय - फोटो : संवाद
हवन कर किया भंडारे का शुभारंभ
श्रीकांत सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे की शुरुआत हवन के साथ की गई। मुख्य यजमान सुनील कुमार शर्मा, डॉक्टर विवेक गोयल, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता रहे। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। 

11 of 15
पीतलनगरी हुई भगवामय - फोटो : संवाद
भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे श्रद्धालु
राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कांवड़ियों की सेवा कर और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। इस दौरान मुख्य अतिथि बिकी ठाकुर, साध्वी गीता, मनोज गुप्ता, गिरीश वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चौहान,जिला अध्यक्ष प्रभुज्योत सिंह बग्गा, वरुण सक्सेना आदि का सहयोग रहा।

12 of 15
पीतलनगरी हुई भगवामय - फोटो : संवाद
मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
रोडवेज बस स्टैंड के पास बने शिविर में मुस्लिम समाज के लोगों ने कावड़ियाें पर फूलों की बारिश कर सौहार्द की मिसाल पेश की। फलों का भी वितरण किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सलाउद्दीन मंसूरी, मौलाना अनवार मलिक, हाजी रऊफ कुरैशी, जुनैद अहमद, शमीम अहमद, उवैद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।  

13 of 15
पीतलनगरी हुई भगवामय - फोटो : संवाद
भोले की भक्ति में डूबी नारी शक्ति, दिखा उत्साह
हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडियों में महिला श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी संख्या है। वह भी कंधे पर कांवड़ लेकर अपने भोले का जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित हैं। हरिद्वार से बरेली, रामपुर, बिलासपुर, मिलक आदि स्थानों को जाने वाले कांवड़ियों के जत्थों में शामिल महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवा साड़ी पहने और टोपी लगाए रामपुर निवासी कमलेश ने बताया कि वह पिछले दस वर्ष से कांवड़ लेकर आ रही हैं।

14 of 15
पीतलनगरी हुई भगवामय - फोटो : संवाद
भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे। थकान होने के सवाल पर कहा कि जब भोलेनाथ का आशीर्वाद है तो फिर थकान कैसी। श्रद्धालु बबीता ने बताया कि हमारे यहां से करीब 50 श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार गया था। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की थी। यह पहली कांवड़ यात्रा है। एक दिन में करीब 50 किलोमीटर चलते हैं। दिन में दो बार विश्राम करते हैं। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ से नौकरी की मन्नत मांगी है।
विज्ञापन

15 of 15
मुरादाबाद हुआ भगवामय - फोटो : अमर
यदि नौकरी लग जाएगी तो वह फिर से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगी। श्रद्धालु छाया ने बताया कि ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आ रही हैं। जत्थे में 15 महिलाएं शामिल हैं। शुरुआत में लग रहा था कि थकान होगी लेकिन जैसे-जैसे यात्रा बढ़ रही है तो गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प भी मजबूत हो रहा है।रविवार दोपहर तक वह रामपुर पहुंच जाएंगी और सोमवार सुबह चार बजे भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें