फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब ये नई आफत!: ड्रोन के नाम से जन्मे चोरी के खौफ में पिट रहे बेकसूर... इस दहशत ने उड़ाई लोगों की नींद

Mon, 21 Jul 2025 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी में ड्रोन के नाम से जन्मे चोरी के खौफ में बेकसूर पिट रहे हैं। मूढापांडे में चालक पर हमला किया गया। पाकबड़ा में भी एक को पीटा गया। गांवों में रात के समय आसमान में कोई चमकीली चीज दिखते ही लोग शोर मचाने लगते हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में दिखा ड्रोन और पहरा देते ग्रामीण - फोटो : संवाद
ड्रोन की चर्चाओं से अब मुरादाबाद भी अछूता नहीं रहा है। पुलिस अफवाहों की दुहाई देकर भी लोगों की बेचैनी को थाम नहीं पा रही। ड्रोन के हवाले से चोरों की सक्रियता बताने वालों ने शक में लोगों को पीटना भी शुरू कर दिया है। 

महानगर से सटे मूंढापांडे में चोर समझकर एक चालक पर हमला कर दिया गया, जबकि पाकबड़ा में भी एक शख्स इस तरह की गफलत में पीट दिया गया।मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांवों में रात के समय आसमान में कोई चमकीली चीज दिखते ही लोग शोर मचाने लगते हैं। 

हीरापुर के मुरादाबाद गन्ना समिति के अध्यक्ष दुर्गपालसिंह ने बताया कि शनिवार की रात उन्होंने आसमान में दो ड्रोन उड़ते देखे। कुछ मिनट बाद गायब हो गए। मूंढापांडे पुलिस ने बताया कि चोर-चोर का शोर मचाकर लोगों ने पिकअप चालक अब्बास को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले के आरोपी ललित, सुरजीत, राजपाल, मोहम्मद नसरुद्दीन को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।पाकबड़ा थाना क्षेत्र में भी ड्रोन और चोर के खौफ से घिरे लोगों ने शनिवार देर रात एक शख्स को घेर लिया। ईदगाह मोहल्ले में घेरे गए इस शख्स की भीड़ ने जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में पहरा देते लोग और माैके पर पुलिस - फोटो : संवाद
बात में स्पष्ट हुआ कि वह व्यक्ति नशे में था। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि भीड़ में घिरकर मारपीट का शिकार हुआ शख्स पुलिस के पहुंचने से पहले खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया। इस घटना के अलावा पाकबड़ा क्षेत्र के कुछ गांवों में लोग पूरी रात जागकर आसमान तकते रहते हैं। 

4 of 11
मुरादाबाद में लोगों ने बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद
लाठी-डंडे हाथ में लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के लाइनपार क्षेत्र, ढक्का, कुंदनपुर समेत कई क्षेत्रों में ड्रोन की चर्चाओं के बीच दहशत बनी रही। एक दिन पहले शनिवार को एकता कॉलोनी, शाहपुर में भी ड्रोन नजर आने के दावे के साथ वीडियो एक-दूसरे को भेजे गए। कटघर के भैंसिया, सिविल लाइंस के काजीपुरा में भी इसी तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
बागड़पुर में पुलिस ने ली तलाशी, कुछ हाथ नहीं आया
पाकबड़ा क्षेत्र के बागड़पुर की मड़य्यो गांव में शनिवार की देर रात कुछ संदिग्ध लोग नजर आने की चर्चा तेजी से फैली, एसओ विनोद कुमार ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तलाशी ली, टॉर्च से खेतों में भी देखा लेकिन कुछ हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
अफवाह बताने तक सीमित पुलिस की भूमिका
ड्रोन के शोर और इसकी आड़ में चोरों की चर्चा को कई दिन गुजर चुके हैं। गांवों में लोग रात-भर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस पहले दिन से इस तरह की बातों को अफवाह बताकर लोगों को समझाने में लगी है लेकिन न तो पुलिस किसी को समझा सकी है और न ही ऐसी चर्चाएं रोक सकी है। एलआईयू टीम भी इस मामले की सच्चाई का इनपुट नहीं जुटा सकी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर ये सब अफवाह हैं तो इन्हें हवा देने वाले पकड़ में क्यों नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद का डिलारी थाना - फोटो : संवाद
गांवों के साथ अब कांठ में भी ड्रोन दिखने का शोर
कांठ ग्रामीण इलाकों के साथ ही अब कांठ में भी ड्रोन दिखाई देने का शोर है। ड्रोन की अनसुलझी गुत्थी को लेकर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पूरी-पूरी रात लोग जागकर काट रहे हैं। पिछले करीब दस दिन से कांठ और छजलैट के गांवों में ड्रोन दिखाई देने का शोर मच रहा है। आसमान में रंग-बिरंगी कोई चीज उड़ते हुए भी सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

8 of 11
युवव की पिटाई - फोटो : संवाद
शनिवार की रात समंदपुर, अकबरपुर सिहाली, कूरी रवाना, भीकनपुर, मुख्त्यारपुर नवादा, बीबीपुर, सराय खजूर आदि गांवों में ड्रोन दिखाई देने का शोर मचा। वहीं कांठ नगर के मोहल्ला पट्टीवाला, फकीरगंज, घोसीपुरा में भी लोगों ने ड्रोन उड़ते दिखाई देने का दावा किया है। कांठ और छजलैट पुलिस ड्रोन की अफवाहों को देखते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।

9 of 11
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
ड्रोन दिखने और चोरों की दहशत ने उड़ाई नींद
डिलारी में ड्रोन दिखने और चोरों की दहशत ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण रात भर हाथों में डंडे लेकर झुंड के रूप में गश्त करते दिखाई दे रहे है। रात भर अपने अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। रात भर इधर से आया ड्रोन उधर से आया ड्रोन यह सुन कर उसी दिशा में झुंड के रूप में दौड़ पड़ते हैं। कुछ नहीं दिखाई देने पर ग्रामीण निराश होकर अपने स्थान पर पहुंच कर बतियाने लगते हैं। थाना प्रभरी निरीक्षक मनोज कुमार ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

10 of 11
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
देहात से नगर तक ड्रोन का शोर
ठाकुरद्वारा  शनिवार की रात क्षेत्र के लगभग सभी गांव और नगर क्षेत्र में आसमान में ड्रोन उड़ने की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। लोग निगरानी के लिए रात भर जागते रहे। धार्मिक स्थलों से भी सतर्क रहने की मुनादी कराई गई। सूचना पर पुलिस भी गांव-गांव दौड़ती रही। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि पूरी रात पुलिस भी परेशान रही। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह भी रात करीब 12 बजे पहुंचे।
विज्ञापन

11 of 11
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
कुंदरकी में ड्रोन दिखने पर दहशत
कुंदरकी में भी ड्रोन के शोर के बीच चोरों की दहशत ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों ने मकान की छतों पर जागकर रात गुजारी है। साथ ही कुछ लोग समूह बनाकर पहरा देते नजर आए। गांव मझोली खास में पास चोर होने की शोर मच गया तो ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर जंगल में खूब दौड़े और डींगरपुर कुंदरकी पर चोरों की तलाश में जुटे रहे। वहीं गांव बांहपुर, चकफाजलपुर में भी ड्रोन दिखने और चोरों का शोर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें