हसनपुर में स्कूल की वैन हादसे में घायल मासूम
- फोटो : संवाद
वहीं, शिक्षिका निशा (30) ने अमरोहा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वैन में सवार 13 बच्चे और दो स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 मासूम शामिल हैं।