फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा, बिजली घर पर प्रदर्शन.. तस्वीरों में देखें

Sat, 27 Jul 2024 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

गलशहीद व जीआईसी बिजलीघर की 33 केवी लाइन में शुक्रवार को फाल्ट के कारण 10 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। शाम 5:30 बजे बिजली गई तो थोड़ी देर बाद लोगों ने बिजलीघर को फोन लगाया। कुछ देर में बिजली आने का आश्वासन मिला। घंटों बाद भी बिजली नहीं आई तो घरों के इन्वर्टर ठप हो गए।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से परेशान लोग बिजलीघर पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा देखकर बिजलीकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह लोगों को समझाया गया कि 33 केवी की लाइन में बड़ा फाल्ट होने के कारण मरम्मत में समय लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद लोग बिजलीघर पर जुटे रहे। पूर्व पार्षद मोहम्मद सुहैल खां, सरवर अली, कासिम, रोहित वाल्मीकि आदि लोगों ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की मासिक परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न होने के कारण वे पढ़ नहीं पा रहे हैं। रात दो बजे तक भी सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई थी।

4 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे 50 हजार लोग परेशान हो गए। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण जीआईसी व गलशहीद दोनों क्षेत्रों के 10 हजार घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। स्टाफ मरम्मत में जुटा हुआ है, जल्द से जल्द लाइन चालू करने का प्रयास है। 
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
नया मुरादाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान 
नया मुरादाबाद में आवासीय सोसायटी समेत कॉलोनियों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बारिश के बाद से दिन में घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को भी दिन में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ट्रिपिंग होती रही। आए दिन एबीसी केबल टूटने, ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह बिजली गुल होने पर पीने के पानी की किल्लत हो जाती है। पार्श्वनाथ, प्रतिभा, सुपरटेक, ग्रीन ऑर्चिड आदि सोसायटियों में रहने वाले लोग परेशान हैं। जेई ने बताया कि तारों पर पेड़ की शाखाएं आने के कारण समस्या होती है। इसका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में लटका किसान का हंगामा
अगवानपुर में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में लटक गया। इससे बिजली गुल हो गई। इस पर नाराज किसान ने विद्युत कर्मियों को लाइन नहीं जोड़ने दी। किसान का कहना है कि खेत में काम करते समय हादसा हो सकता था। लोग बिजलीघर पहुंचे तो जानकारी हुई।

8 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने किसान ने हंगामा किया और तार जोड़ने से मना कर दिया। रेलवे कॉलोनी निवासी किसान नीरज ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महिलाएं खेत में धान की पौध लगा रही थीं। लाइन टूटी होने के कारण करंट खेत में उतर आया और काम कर रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नीरज बिजलीघर में शिकायत करने गया तो भी तार नहीं जोड़ा गया। लाइनमैन शाम के समय तार जोड़ने गए तो नाराज किसान ने उन्हें खेत में नहीं घुसने दिया। हंगामे के बाद बिजलीकर्मियों ने पुलिस बुला ली। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को समझाया, तब जाकर किसान ने लाइनमैन को तार जोड़ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें