फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार ने छात्राओं को कुचला... टक्कर लगते ही इधर-उधर गिरती दिखीं छात्राएं, सामने आया रोंगटे खड़े करने वीडियो

Sat, 08 Feb 2025 05:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्राएं सड़क किनारे खड़ी बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान एक कार तेजी से आ रही है। यह कार छात्राओं को टक्कर मार देती है। जिससे छात्राएं इधर-उधर गिरती हैं। जबकि एक छात्रा कार के बोनट पर फंसकर दूर तक चली जाती है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 18
Car Hits Girl Students - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के शहर के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी 12वीं की छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। छात्राएं दूर जा कर गिरीं। बोनट में फंसी एक छात्रा 50 मीटर तक घिसटती चली गई। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया। जबकि कार में सवार बाकी चार युवक भाग गए। बाद में पुलिस ने दो और युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो ही हालत गंभीर है। 

पुलिस के मुताबिक कार में सवार पांचों युवक इंजीनियरिंग के छात्र हैं। पकड़ा गया युवक कार सीख रहा था। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार की टक्कर से घायल होने वाली छात्राओं में सिविल लाइंस के रामगंगा विहार वेवग्रीन निवासी सानवी भंडूला, मानसरोवर कॉलोनी निवासी इशिका सुनेजा, ऋषिका रस्तोगी, परी बंसल, टीडीआई सिटी निवासी पर्ल टंडन और अदिति अग्रवाल शामिल हैं। सभी शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। 
विज्ञापन

2 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
12 फरवरी से छात्राओं की परीक्षा शुरू हो रही है। शुक्रवार को स्कूल से एडमिट कार्ड लेने के बाद घर लौटते समय छात्राएं रामगंगा विहार स्थित हाईस्ट्रीट चली गईं। यहां छात्राएं गोल्डन गेट स्कूल जाने वाली सड़क पर खड़ी थीं। सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे से छात्राएं इधर उधर दूर जाकर गिरीं। एक छात्रा बोनट में फंस गई। 

 
विज्ञापन

3 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वह 50 मीटर दूर तक घिसटते हुए चली गई। छात्राओं में चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर मदद के लिए दौड़े आसपड़ोस के लोगों ने कार को घेर लिया और कार चला रहे युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी भाग गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 से अधिक थी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और घायल छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को विवेकानंद अस्पताल भिजवा दिया गया। 

 

4 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इशिका और पर्ल को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस कार चालक को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम शगुन सिंह बताया है। वह सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी है। उसके पिता दौलत सिंह निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उसने पूछताछ में बताया कि कार में उसके साथ लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही और दिव्यांशु सवार थे। 

 
विज्ञापन

5 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कार चला रहे शगुन और उसके साथी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। शगुन दोस्त की कार चला रहा था। शगुन, लक्ष्य और उदय को हिरासत में ले लिया गया है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए तीनों कार सवार 19 साल के
सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी शगुन सिंह (19) के पिता दौलत सिंह निर्यात फर्म में मैनेजर हैं। सिविल लाइंस के नवीन नगर साईं मंदिर के पास रहने वाले लक्ष्य बरेजा (19) के पिता सचिन बरेजा कपड़ा कारोबारी हैं, बाजार गंज में कपड़े का शोरूम है। सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी उदय कौशिक (19) के पिता कृषि विभाग में जेई हैं।
विज्ञापन

7 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एक छात्रा के हेड इंजरी, दूसरी के चेहरे पर गंभीर चोट
सभी छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि इशिका के सिर में गंभीर चोट लगी है जबकि पर्ल टंडन के चेहरे पर गंभीर चोट है। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दो तीन सप्ताह तक दोनों छात्राओं का उपचार चलेगा। दो अन्य छात्राओं का भी उपचार चल रहा है जबकि एक छात्रा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
 

8 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इधर-उधर गिरती नजर आ रहीं छात्राएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रोंगटे खड़े कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्राएं सड़क किनारे खड़ी बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान एक कार तेजी से आ रही है। यह कार छात्राओं को टक्कर मार देती है। जिससे छात्राएं इधर-उधर गिरती हैं। जबकि एक छात्रा कार के बोनट पर फंसकर दूर तक चली जाती है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

9 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
संभल के जगवीर सिंह के नाम टक्कर मारने वाली कार का पंजीकरण
जिस कार से छात्राओं को टक्कर मारी गई है, उसका पंजीकरण संभल के जगवीर सिंह के नाम है। पुलिस ने कार की डिटेल निकालने के बाद कार मालिक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। संभल जनपद के चंदौसी रोड तिगरी निवासी जगवीर सिंह ने 11 अक्तूबर 2019 को कार का पंजीकरण अपने नाम पर कराया है।

10 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
12 फरवरी से परीक्षा, चिंता में डूबे परिजन
सभी छात्राएं बड़ी खुशी के साथ घर से एडमिट कार्ड लेने के लिए स्कूल गई थीं। स्कूल में कार्यक्रम होने के बाद सभी छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। इशिका और पर्ल के परिजन यह सोच सोचकर परेशान हैं कि 12 फरवरी से बेटियों की परीक्षा है। बेटी परीक्षा कैसे दे पाएंगी।

11 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
परिजन बोले, छेड़खानी के विरोध में छात्राओं पर चढ़ाई कार
कार चालक रहे शगुन और उसके साथियों पर पुलिस ने छेड़खानी और जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक छात्रा के पिता की तहरीर पर की है। जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने कार से छात्राओं को कुचल दिया। पुलिस ने कार चला रहे शगुन और उसके दो साथी लक्ष्य और उदय को हिरासत में ले लिया है।
 

12 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
शहर की पॉश कॉलोनी रामगंगा विहार में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने हादसे में केस दर्ज करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन और उनके परिचित थाने पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह तहरीर दें। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। 

 

13 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
सिविल लाइंस की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के कारोबारी पिता ने तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ रामगंगा विहार गोल्डन गेट स्कूल के पास खड़ी थी। कार सवार शगुन और उसके साथी लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही, दिव्यांशु ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कार से कुचल दिया। जिसमें सभी को गंभीर चोट आईं हैं।

 

14 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी, जानलेवा हमले में केस दर्ज करने के बाद कार चला रहे शगुन सिंह, उसके साथी लक्ष्य बरेजा, लक्ष्य कौशिक को हिरासत में ले लिया गया है। दो आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। सभी आरोपी 12 वीं करने के बाद इंजीनियरिंग कर रहे हैं। 
 

15 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
रील बनाने को दिव्यांशु ने किराये पर ली कार चलाने लगा शगुन
पुलिस गिरफ्त में आए शगुन के साथी दिव्यांशु ने रील बनाने के लिए किराये पर कार ली थी। वह अपने साथियों के साथ रील बनाने के लिए हाईस्ट्रीट और रामगंगा विहार पहुंचा था। इसी दौरान शगुन दिव्यांशु को ड्राइविंग सीट से हटाकर खुद कार चलाने चला। शगुन, लक्ष्य और उदय ने पुलिस पूछताछ में यह जानकारी दी है।

16 of 18
सड़क पर गिरी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दिव्यांशु अपने एक परिचित से किराये पर कार लेकर आया था। उसे रील बनाने का शौक है। एक दिन पहले भी सभी दोस्त रील बनाने गए थे। शुक्रवार सुबह फिर से सभी दोस्त कार लेकर रामगंगा विहार और हाईस्ट्रीट वाली सड़क पर घूम रहे थे। इसके बाद शगुन ने दिव्यांशु से कहा कि अब वह कार चलाएगा। उसे ज्यादा कार चलानी नहीं आती है।

17 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह गोल्डन गेट स्कूल वाली सड़क पर कार चला रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे छात्राएं खड़ी थीं। उसने बताया कि ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन गलती से उसका पैर एक्सीलेटर पर चला गया। जिससे कार बेकाबू हो गई और छात्राओं को टक्कर लग गई। कार रुकते ही शगुन के चारों साथी भाग गए थे और लोगों ने शगुन को पकड़ लिया था।

 
विज्ञापन

18 of 18
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद
बिना ट्रेनर सीख रहे थे कार
मुरादाबाद शहर की पॉश कॉलोनी में युवक कार चलाना सीख रहे हैं। इनके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही ड्राइविंग ट्रेनर मौजूद था। बावजूद इसके युवक दो दिन से कार चला रहे थे। शुक्रवार को हादसा हुआ तो इसका खुलासा हुआ। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक यहां लोग वाहन चलाना सीखते रहे हैं। टोकने पर लोग अभद्रता और मारपीट करने लगते हैं। छात्राओं को कार से कुचलने वाले आरोपी भी दो दिन से यहां कार चला रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें