फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सॉरी सर... बचा लो, अब जिंदगी में कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा; महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का एनकाउंटर

Tue, 05 Aug 2025 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी उमरी कला का रहने वाला है।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज इलाके की एक गली में रविवार की शाम महिला के साथ युवक ने सरेआम अश्लील हरकत कर दी। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी आदिल (22) को सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम एक महिला बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महिला को अकेला देखकर एक सिरफिरा पीछे लग गया। उसने महिला को पकड़कर अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
कैमरों में कैद हुई पूरी घटना
महिला ने विरोध किया तो वह मौके से भाग निकला। इस बीच गली में मौजूद कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी से बरामद तमंचा - फोटो : संवाद
आदिल के रूप में हुई पहचान
इसके बाद तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान उमरी कला निवासी आदिल के रूप में की गई। 
 

4 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी से मुठभेड़ - फोटो : संवाद
आरोपी के पैर में लगी गोली
आरोपी धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की गई। सोमवार की रात नागफनी थानाक्षेत्र के चांद मारी के पास मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी की बाइक - फोटो : संवाद
वह डिप्टी गंज के एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। आदिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : संवाद
आरोपी बोला- अब जिंदगी में कभी गलती नहीं करूंगा
अस्पताल में पुलिस की पूछताछ के दौरान छेड़खानी का आरोपी माफी मांगने लगा। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा- सॉरी सर... बचा लो, अब जिंदगी में कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा। पूछताछ के दौरान अफसरों ने सख्ती दिखाई तो युवक गिड़गिड़ाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में छेड़खानी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
30 सेकंड तक किया अश्लील हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तीस सेकंड का है। इसमें एक महिला गली से गुजर रही है। तभी पीछे से एक युवक उसे पकड़ लेता है और अश्लील हरकत करने लगता है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकलता है। यही वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गई। घटना शहर की होने पर पुलिस एक्शन में आ गई। इसके बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें