मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
लाइनपार के मोहल्ला रामतलैया, सूर्यनगर, जयंतीपुर, आदर्श कॉलोनी, भोलानाथ कॉलोनी, ढक्का कॉलोनी, प्रकाश नगर में जलभराव हो गया। दुकानदारों को कीचड़ से भरी गलियों से होकर निकलना पड़ा। वहीं रामगंगा विहार, जेल रोड, आवास विकास की कॉलोनियों में पानी भर गया। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर में भ्रमण कर पानी निकासी के कार्य को तेज कराया लेकिन लाइनपार में सफलता नहीं मिल सकी।