फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सोना बाहर निकालो नहीं तो पेट चीर देंगे...', सुनते ही उड़े होश; सऊदी से लौटे लोगों के अपहरण की कहानी

Sat, 24 May 2025 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर पुराना टोला टैक्स के पास शुक्रवार दोपहर दो कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी छह लोगों की कार रुकवा ली। यह छह लोग सऊदी अरब से लौट रहे थे और बदमाशों को पेट में सोना छिपाकर लाने की जानकारी मिली थी। बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में ले गए। 
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद
सऊदी अरब से लौट रहे लोगों की मुखबिरी करने में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। बदमाशों के पास लोगों की पल-पल की जानकारी थी। दिल्ली से कब चले और कब तक टोल तक आ जाएंगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने फॉर्म हाउस पर पहुंचकर सभी लोगों को खाना खिलाया और दवाइयां दीं, जिससे सोने की गोलियां पेट से बाहर आ जाएं। हालांकि, जब ऐसा नहीं हुआ तो बदमाशों ने पेट चीरने की धमकी दे डाली। इससे सभी के होश उड़ गए। मौका पाकर जुल्फेकार ने छलांग लगा दी और दीवार कूदकर गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद
जुल्फेकार ने ग्रामीणों को बताया कि उन्हें बदमाश अगवा करके लाए हैं। उनके कुछ साथी अंदर बंधक हैं। इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसओजी और मूंढापांडे और कटघर थाने की पुलिस ने फॉर्म हाउस की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया और उन्हें गोली मारकर पकड़ लिया। सऊदी अरब से लौट रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और सोने के बारे में जानकारी की। बदमाश उनसे कह रहे थे कि हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि तुम लोग पेट में सोना लेकर आए हो। यदि खाना खाने के बाद भी पेट से सोना नहीं निकला तो पेट चीर देंगे।

UP में दिखा अजीबोगरीब मामला: बीच सड़क चारपाई डालकर आराम करने लगा युवक, जरा सी चूक से सज सकती थी चिता; Video
विज्ञापन

3 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
एयरपोर्ट से ही पीछे लगे थे बदमाश, हाईवे पर किया अपहरण
कार सवार बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए हाईवे से छह लोगों का अपहरण कर लिया। दिल्ली एयरपोर्ट से ही बदमाश पीछे लग गए थे और मुरादाबाद पहुंचने पर वारदात को अंजाम दिया। एक व्यक्ति बंधक मुक्त नहीं हुआ तो पुलिस शायद बदमाशों तक नहीं पहुंच पाती। टांडा निवासी लोगों की कार के पीछे बदमाश दिल्ली एयरपोर्ट से ही लग गए थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि यह गाड़ियां कभी आगे तो कभी उनके पीछे चल रही थी।

4 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
बदमाशों ने 150 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक कार का पीछा किया। मुरादाबाद में हाईवे पर पुराना टोल टैक्स पर ओवरटेक कर बदमाशों ने अपनी बोलेरो और स्विफ्ट कार से पीड़ित की कार रुकवा ली और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग शुरू कर दी। बदमाशों की कार में शीशे के पास इंस्पेक्टर की कैप भी रखी थी। कार सवार लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और फाॅर्म हाउस ले गए। 
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
पुलिस ने बरामद की तीन कारें
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अगवा किए गए सभी लोगों के बदमाशों ने मोबाइल छीन लिए थे। इसके बाद वह अपने परिवार के लोगों से संपर्क नहीं कर पाए। सभी के नंबर बंद हो गए थे। शुरुआत में तो परिजन भी सोचते रहे कि सफर की वजह से मोबाइल बंद हो गए होंगे, लेकिन दो घंटे बाद भी उनका कोई संपर्क नहीं हुआ तो वह परेशान होने लगे।
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
रामपुर के टांडा में रहने वाले जाहिद की पत्नी ने बताया कि उनके पति 2021 के बाद घर लौट रहे थे। दो बजे के आसपास बात हुई थी, तब उन्होंने बताया कि दो घंटे में घर पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। जाहिद के भाई नासिर ने बताया कि उनकी बृहस्पतिवार रात बात हुई थी। चार साल बाद हमारे भाई घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
पता नहीं किसने उनके बारे में गलत जानकारी दे दी कि वह सोना लेकर आ रहे हैं। कार में दूसरे लोग भी सवार थे। उनके बारे में हम क्या कह सकते हैं। हम तो इतना जानते हैं कि हमारे भाई सऊदी अरब में एक कंपनी की गाड़ी चलाते हैं। मो. नावेद के बहनोई आलम ने बताया कि उनका साला डेढ़ साल बाद घर लौट रहा था। मो. नावेद भी सऊदी अरब में गाड़ी चलाते हैं। 

8 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
सोना तस्करी में पकड़े जा चुके हैं टांडा के लोग
रामपुर के टांडा के लोग सोने की तस्करी में पहले भी पकड़े गए हैं। एक साल पहले पुलिस ने टांडा निवासी सीआरपीएफ के सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से सोना बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि टांडा क्षेत्र के कई और लोग इस धंधे में लिप्त हैं और सऊदी अरब से सोना लेकर आते हैं।

9 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
हाईवे पर सऊदी अरब से लौट रहे छह लोग अगवा
दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर पुराना टोला टैक्स के पास शुक्रवार दोपहर दो कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी छह लोगों की कार रुकवा ली। यह छह लोग सऊदी अरब से लौट रहे थे और बदमाशों को पेट में सोना छिपाकर लाने की जानकारी मिली थी। बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में ले गए।

10 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
एक व्यक्ति बंधक मुक्त होकर शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश रफीक और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा निवासी मो. नावेद,शाने आलम, मुतल्लवी, जाहिद और जुल्फेकार सऊदी अरब में काम करते हैं।

11 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
शुक्रवार को सभी लोग सऊदी अरब से अपने घर लौट रहे थे। रामपुर के टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार एक परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था। यह सभी लोग कार में टांडा के लिए सवार हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब पांच बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मैनाठेर और मूंढापांडे बॉर्डर पर दो कारों में सवार बदमाशों ने टांडा निवासी लोगों की कार चेकिंग के नाम पर रुकवा ली।

12 of 14
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
उनमें एक व्यक्ति ने वर्दी पहन रखी थी जबकि कार में आगे सीधे के पास इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार में बंधक बना लिया। 

13 of 14
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों कार को जंगल के रास्ते मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा एक फार्म हाउस में ले गए। बदमाशों ने यहां सभी के पेट चीरने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बदमाशों के चंगुल से निकल गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। मूंढापांडे, कटघर और एसओजी टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद पुलिस
इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान काशीपुर निवासी राजा और रामपुर दोराहा निवासी तौफिक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी कार सवार लोग सुरक्षित बचा लिए हैं। बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें