फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Photo: आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण फुंके, बाल-बाल बचे बच्चे, परेशान रहे लोग

Fri, 23 May 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कोठीवाल नगर में आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से 15 से ज्यादा घरों में भारी नुकसान हुआ। विद्युत उपकरण जल गए और दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया। आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में बिजली के उपकरण फुंके - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में आंधी-बारिश के बीच कोठीवाल नगर में नाले के पास कई घरों पर बिजली गिर गई। इससे घरों के विद्युत उपकरण तहस-नहस हो गए। दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया। स्थानीय निवासी मो. शान के घर में पंखा, कूलर से लेकर एसी, फ्रिज, टीवी सब फुंक गया। बिजली रात में लाइट जाने के दो मिनट बाद गिरी।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में बिजली के उपकरण फुंके - फोटो : संवाद
घरों में मौजूद छोटे बच्चे व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। कोठीवाल नगर निवासी मो. दानिश कपड़े का काम करते हैं, उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे घर में उनकी मां, पत्नी व बच्चे थे।
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में बिजली के उपकरण फुंके - फोटो : संवाद
वह बैठक में सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे थे। लाइट गई तो टीवी बंद किया और वहीं बैठकर मोबाइल चलाने लगे। दो मिनट बाद अचानक तेज धमाका हुआ और पंखा घूमकर फुंक गया। वह डर गए और दौड़कर बच्चों के पास पहुंचे। बाहर निकलकर देखा तो मोहल्ले में आस-पास के 15 से ज्यादा घरों में ऐसा ही नुकसान हुआ था।

4 of 11
मुरादाबाद में बिजली के उपकरण फुंके - फोटो : संवाद
लोगों ने फौरन घर के सारे उपकरणों के स्विच बंद कर प्लग भी निकाल दिए। लोगों के मुताबिक 15 से ज्यादा घरों में 25 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं आंधी-बारिश से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : संवाद
पेड़ गिरने से यातायात बाधित
आंधी-बारिश के दाैरान जिले में जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। काशीपुर तिराहे के पास पेड़ गिर गया। पाकबड़ा में जीरो प्वाइंट के पास भी एक पेड़ टूट गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम से संपर्क कर टूटे पेड़ों को हटवाया। टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि काशीपुर तिराहे के पास पेड़ गिर गया था। टूटे पड़े को सड़क से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया था। 
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में बिजली के उपकरण फुंके - फोटो : संवाद
टहनियों को मार्गों से हटाया
बुधवार रात आई तेज आंधी से कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से एसएसपी आवास के पास पेड़ की टहनियां टूटकर मार्ग पर गिर गई थीं, जिसे नगर निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हटाया। इससे मार्ग पर कुछ देर तक जाम लग गया। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ के शाखाओं को हटाने की कार्रवाई की। टहनियों को ट्रैक्टर पर लादकर स्टोर में भेज दिया गया।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद बिजली गुल - फोटो : संवाद
गर्मी से मिली राहत 
बादलों की आवाजाही ने बृहस्पतिवार को शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

8 of 11
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : संवाद
आंधी-बारिश से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, राप्ती गंगा समेत कई प्रभावित
आंधी-बारिश का असर रेल संचालन पर कई घंटे बाद तक दिखा। बृहस्पतिवार सुबह को आने वाली ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन पर दोपहर में पहुंचीं। तमाम यात्री इंतजार करते रहे। राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत 10 से ज्यादा ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हुई। स्पेशल ट्रेनें 12 घंटे तक लेट हुईं, जबकि सामान्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को पांच से छह घंटे तक छकाया। 

9 of 11
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : संवाद
बुधवार रात को मुरादाबाद-दिल्ली रेल लाइन पर हापुड़ के पास व मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर राजा का सहसपुर के पास पेड़ गिरे थे। इस कारण कई ट्रेनें रास्ते में कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी थीं। सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद पहुंचने वाली देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंची। कई पैंसेजर ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। 

10 of 11
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : संवाद
दिल्ली-बरली पैसेंजर छह घंटे की देरी से चलाई गई। सहारनपुर-मुरादाबाद मेमू भी डेढ़ घंटे लेट रही। यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट कर व रेल मदद के जरिये रेल प्रशासन तक बात पहुंचाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ट्रेनें न सिर्फ मुरादाबाद स्टेशन पर बल्कि अपने गंतव्य स्टेशन पर भी देरी से पहुंचीं। रेल प्रशासन का कहना है कि मौसम की खराबी के कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा। 
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
यह ट्रेनें रहीं लेट 
05577    सहरसा-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस    14 घंटे 
04029    मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस    11 घंटे 
04617    सहरसा-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस    10:34 घंटे 
04301    मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस    6:45 घंटे 
15005    राप्ती गंगा एक्सप्रेस    7 घंटे 
54076    दिल्ली-बरेली पैसेंजर    6:20 घंटे 
12407    अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस    5:41 घंटे 
05113    छपरा-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस    4 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें