फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर, आसान सवालों से अभ्यर्थियों में उत्साह ...5690 ने छोड़ा मैदान

Sat, 24 Aug 2024 03:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद शहर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कराई गई। पहले ही दिन दोनों पालियों में कुल मिलाकर 5,690 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। दोनों पालियों में कुल 23,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,734 यानी 76 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 2,951 और दूसरी पाली में 2,739 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले अभ्यर्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई,  लेकिन अभ्यर्थी आठ बजे ही लाइन में लग गए थे।

विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
यहां बदायूं, बरेली, रामपुर, अमरोहा, संभल, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य जनपदों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। पहले दिन शहर के 26 केंद्रों पर पहली पाली 11712 परीक्षार्थी पहुंचने थे, लेकिन 8761 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे, जबकि दूसरी पाली में 8,973 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

4 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के दौरान के 534 पुलिसकर्मी केंद्रों पर तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए चार उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। अधिकारियों ने भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों को गेट पर कड़ी चेकिंग से गुजारा पड़ा। अभ्यर्थियों के जूते उतारकर भी चेकिंग की गई। फिर बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद आगे भेजा गया।
विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड और प्रवेशपत्र के मिलान के बाद प्रवेश दिया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी सेंटर से कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अफसरों ने शासन को रिपोर्ट भेज दी। शनिवार को भी सभी 26 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा छूटने पर लगा जाम, शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो जगह-जगह जाम लग गया। यातायात पुलिस और थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर आकर यातायात चालू कराया। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो साढ़े दस बजे चुके थे तब दूसरी पाली के परीक्षार्थी भी शहर में प्रवेश कर चुके थे।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
जिस कारण सड़कों पर अधिक भीड़ हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। शाम को दूसरी पाली की परीक्षा पांच बजे समाप्त हुई। तब तक शनिवार को परीक्षा देने वाले अधिकांश परीक्षार्थी शहर में आ चुके थे। जिस कारण रात आठ बजे तक शहर में जाम के हालात बने रहे।

8 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा जाम की स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर रही। टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि शनिवार को भी छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 

9 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों के लिए है दो जगह ठहरने की व्यवस्था

एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने और आवागमन को सहज बनाने पर प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। रेलवे स्टेशन के नजदीक और इंपीरियल तिराहा स्थित रैन बसेरा की साफ-सफाई कराई गई है। दोनों स्थानों पर अभ्यर्थी ठहर सकते हैं।

विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालकों को भी सामान्य दर से किराया वसूलने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। ई-रिक्शा चालकों और खाना बेचने वालों को भी उचित दर पर सामान बेचने की हिदायत दी गई है। इस प्रकार के मामलों में शिकायत मिलने पर प्रशासन तत्काल जांच कर कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें