फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अफसरों-जनप्रतिधियों से एसआईआर पर चर्चा

Mon, 08 Dec 2025 11:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दाैरे पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिधियों के साथ बैठक की। उसके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद दाैरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद उन्होंने मंडल के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी के तीन जिलों के दाैरे पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने मुरादाबाद से की है।

विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दाैरा। माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बरेली से उनका हेलिकाॅप्टर सुबह 11:15 मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचा। वह यहां पर एक घंटे तक रहे। सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में मंडलभर के जनप्रतिनिधि को बुलाया गया था। इनके अलावा बैठक में जिले के अफसर माैजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दाैरा। माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बैठक में एसआईआर समेत पंचायत चुनाव के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक के बाद वह गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 

4 of 6
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दाैरा। माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था चौकस
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहे। सर्किट हाउस को रविवार रात में ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। सर्किट हाउस के पास फायर ब्रिगेड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दाैरा। माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए दो एएसपी, तीन सीओ, छह इंस्पेक्टर, 28 उपनिरीक्षक, 73 सिपाही और 17 महिला सिपाही सहित 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माैके पर माैजूद जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों को सर्किट हाउस हेलीपैड, सभागार के बाहर और सर्किट हाउस गेट के साथ ही आसपास रोड पर तैनात किया गया है। सर्किट हाउस गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें