फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Leader Murder: इन लोगों ने कराई थी भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Wed, 12 Mar 2025 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख के पिता व फार्मासिस्ट चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस फोर्स के साथ संभल एसपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत कराई गई, इस बात पुष्टि भाजपा नेता के बेटे द्वारा पुलिस को दी तहरीर से होती है। बेटे ने जिन लोगों को पिता की हत्या में नामजद कराया है। उनमें से एक ब्लॉक प्रमुख है तो दूसरा फार्मासिस्ट। दोनों से ही भाजपा नेता की रंजिश सामने आई है। 

वहीं सवाल यह भी है कि हत्या जिन लोगों से कराई गई है, वह भाजपा नेता के परिचित थे। भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव यादव की हत्या में मामले में उनके पुत्र दिव्य प्रकाश की ओर से जुनावई ब्लॉक के वर्तमान प्रमुख रवि यादव एवं उनके पिता महेश यादव, संभल में तैनात फार्मासिस्ट डॉ. मुकेश यादव, धर्मवीर उर्फ धम्मा समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1998 में बदायूं में हुए जमीनी विवाद में फार्मासिस्ट मुकेश यादव के पिता लालाराम की हत्या हुई थी। जिसमें भाजपा नेता गुलफाम सिंह व उनके परिवार के अन्य लोग नामजद थे। 
विज्ञापन

2 of 8
BJP Leader Murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं मामले में नामजद जुनावई ब्लॉक प्रमुख रवि यादव के मुकाबले में भाजपा नेता के बेटे की तीन-चार वोटों से हार-जीत होना भी दोनों के बीच रंजिश होना भी बताया जा रहा है। चर्चा है कि इन्हीं रंजिश के चलते भाजपा नेता के बेटे ने ब्लॉक प्रमुख आदि को नामजद किया है। जिसके चलते षड्यंत्र रचते हुए परिचितों को भाजपा नेता के पास भेज कर हत्या को अंजाम दिया गया। सवाल है कि भाजपा नेता बाइक से वारदात को अंजाम देने आए तीनों लोगों से भलीभांति परिचित थे।
विज्ञापन

3 of 8
भाजपा नेता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : ANI/अमर उजाला
पुलिस को इस शख्स की तलाश
घटना से पहले पहुंचने पर बाइक सवारों ने भाजपा नेता से दुआ सलाम की। जिसके बाद भाजपा नेता गुलफाम सिंह ने तीनों को पानी पिलाया और घेर में लाकर कुर्सी पर बिठा कर बातचीत भी की।  नामजदों में धर्मवीर उर्फ धम्मा भाजपा नेता के गांव दबथरा हिमंचल का ही है। पुलिस का अनुमान है कि धर्मवीर उर्फ धम्मा वारदात को अंजाम देने आए बाइक सवार तीन लोगों में शामिल था। पुलिस को धर्मवीर की तलाश है। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

4 of 8
केके बिश्नोई, एसपी संभल - फोटो : ANI
भाजपा नेता की हत्या में ब्लॉक प्रमुख समेत चार नामजद समेत छह पर केस
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख के पिता व फार्मासिस्ट चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ब्लॉक प्रमुख पर रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत हत्याकांड को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

5 of 8
भाजपा नेता की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विषैला इंजेक्शन घोंपकर ली जान
गुलफाम सिंह के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता गुलफाम सिंह की रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। बताया कि सोमवार की दोपहर एक बजे करीब पिता गुलफाम सिंह यादव अपने में चारपाई पर बैठे थे। तभी योजनाबद्ध तरीके से धर्मवीर उर्फ धम्मा निवासी गांव मैढ़ोली व दो अन्य व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से आए और घेर में अंदर घुसकर पिता को जबरदस्ती पकड़ कर पेट में एक विषैला इंजेक्शन घोंप दिया था। 


 
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा नेता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता के शोर मचाने पर कुछ लोग आ गए और आरोपियों को ललकारा लेकिन तीनों हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए बाइक से पश्चिम दिशा में मौके पर हेल्मेट ओर सिरिंज छोड़ कर ये कहते हुए भाग गए कि हमारे प्रमुख रवि यादव व डॉ. मुकेश यादव को बहुत परेशान करता था।
विज्ञापन

7 of 8
भाजपा नेता की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुत्र ने बताया कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी पिता से फोन पर अंतिम बात हुई। पिता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जुनावई ब्लॉक के वर्तमान प्रमुख रवि यादव, उनके पिता महेश यादव, संभल में तैनात फार्मासिस्ट डॉ. मुकेश यादव, धर्मवीर उर्फ धम्मा समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: 'फोन में दूसरी लड़कियों के फोटो', कत्ल के बाद प्रेमिका की लाश संग किया ये काम; शिवम ने बताया पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस फोर्स के साथ संभल एसपी - फोटो : अमर उजाला
गुलफाम सिंह के बेटे की तहरीर पर चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमों को लगाया गया है। सर्विलांस टीम गठित की गई हैं। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।- दीपक कुमार सीओ गुन्नौर


यह भी पढ़ें: UP: कानपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटी; मासूम समेत तीन की मौत और 21 घायल




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें