शादी-ब्याह के मामलों में लड़के और लड़की के बीच हमेशा से ही उम्र का फासला रहा है। प्रेम संबंधों के बारे में भी कुछ ऐसी ही मान्यताएं हैं, कि दो लोगों को एक दूसरे से किसी भी उम्र में, किसी भी हालात में प्यार हो सकता है। लेकिन फिर भी उम्र के फासलों की एक सीमा तक ही कल्पना की जा सकती है। मुरादाबाद के रामपुर में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसके बारे में सुनकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।