फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की तस्वीरें: मुरादाबाद में तालाब में डूबे दो किशोर, मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, नदियों का बढ़ा जलस्तर

Mon, 01 Sep 2025 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में तालाब में नहाते समय दो किशोर डूब गए। मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कालाडैम से पानी छोड़े जाने पर अलर्ट जारी किया गया है। भोलानाथ कॉलोनी में लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद में सोमवार को तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में तालाब में नहाते समय दो किशोर डूब गए। जितेंद्र और अंकुश अपने साथियों के साथ पेड़ से तालाब में छलांग लगा रहे थे। अचानक दोनों गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
तड़के से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को थाम दिया है। घंटों तक हुई बारिश से कई इलाके पानी में डूब गए। रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कालाडैम से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव से हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
दौलत बाग बिजली घर के पास, जेल रोड, जीएमडी रोड और कोड रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर तक पानी भर गया। लाइनपार, कोर्ट रोड, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, सिविल लाइंस थाना रोड, पुराना बस अड्डा, जामा मस्जिद, रामतलैया कॉलोनी, भोलानाथ कॉलोनी, ढक्का कॉलोनी, सूर्यनगर, बुद्धि विहार, नवाबपुरा, डिप्टीगंज, मंडी चौक और टाउन हाल इलाके जलमग्न हो गए हैं।

4 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
भोलानाथ कॉलोनी में तो हालात इतने खराब हैं कि लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि हर साल बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी

संभल में नाले में गिर कर सिपाही की मौत
मूसलाधार बारिश के दौरान सोमवार सुबह रामकृष्ण धर्मशाला के पास उफनाए नाले में गिर कर गणेश मेले में ड्यूटी करने जा रहे बिजनौर निवासी सिपाही रजनीश (35) की डूब कर मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। वहीं गणेश पंडाल वालों को नोटिस दिया जाएगा। नाले पर लगे गणेश पंडाल के पर्दे के कारण नाला नजर नहीं आने पर ये हादसा हुआ।

विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा उस समय हुआ जब जनपद बिजनौर के थाना नगीना के गांव पुरैनी निवासी सिपाही रजनीश पुत्र राजकुमार सोमवार की सुबह 10 बजे करीब अपनी बाइक से गणेश मेले में ड्यूटी पर जा रहे थे। सीकरी गेट पर रामकृष्ण धर्मशाला के निकट वाल्मीकि बस्ती के पास नाला बारिश के दौरान ऊपर तक बह रहा था। वहीं नाले के पास गणेश पंडाल लगा हुआ था।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि उसी समय सामने से बड़ी गाड़ी को साइड देते समय सिपाही पंडाल के कारण सिपाही को नाला नजर नहीं आया और सिपाही का पैर फिसल गया। जिससे सिपाही नाले में जा गिरा और बह गया। 11 बजे करीब सिपाही बाइक स्टार्ट वहीं पड़ी थी। एक बच्चे की नजर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को बताया।

8 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम भी पहुंच गई। सिपाही को नाले से बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बारिश के दौरान गणेश मेले में ड्यूटी पर जा रही सिपाही की नाले में गिर कर मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में बारिश से जलभराव और परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
सीकरी गेट कबीर वाली गली रामकृष्ण धर्मशाला के पास लगे गणेश पंडाल का पर्दा होने के कारण नाला नजर नहीं आया था और सामने से आ रही गाड़ी को साइड देते समय बाइक पर से पैर फिसलने से सिपाही नाले में जा गिरा और बह गया। बाइक स्टार्ट देख एक बच्चे ने आसपास लोगों को जानकारी दी। तब कहीं एक घंटे बाद सिपाही को नाले से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें