फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू लड़कों से की शादी, धर्म के साथ नाम भी बदला;Video

Fri, 18 Jul 2025 05:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्य समाज मंदिर के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि विवाह के सभी रस्मों को विधिवत ढंग से पूरा करवाया गया। युवतियों ने धर्म परिवर्तन के सभी औपचारिक कदम अपनी इच्छा से उठाए हैं।  घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद स्थित कटघर थाना क्षेत्र में दो प्रेमी जोड़ियों ने परंपरागत धार्मिक सीमाओं को लांघते हुए आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। मुस्लिम समुदाय की दो युवतियों ने हिंदू युवकों से प्रेम विवाह कर न सिर्फ अपना जीवनसाथी चुना, बल्कि स्वेच्छा से हिंदू धर्म भी अपना लिया। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विधि-विधान से विवाह किया। 
विज्ञापन

2 of 6
स्वालेहीन उर्फ शालिनी और अमित - फोटो : अमर उजाला
स्वालेहीन हुई शालिनी तो नूर फातमा बन गई नीलम
कटघर निवासी स्वालेहीन ने अमित से विवाह किया। विवाह के बाद स्वालेहीन ने अपना नाम शालिनी रख लिया है। वहीं भोजपुर निवासी नूर फातमा ने गौरव से शादी की और खुद को नीलम के नाम से पहचाने जाने की घोषणा की। दोनों जोड़ियों ने आर्य समाज मंदिर में विधिपूर्वक सात फेरे लिए और मांग भराई की रस्म के साथ विवाह के सभी धार्मिक संस्कार पूरे किए। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वालेहीन उर्फ शालिनी और अमित का शादी का प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
अब हमें परिवार से जान का खतरा
इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह का दबाव न होने की बात कही और स्पष्ट रूप से बताया कि यह निर्णय उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है। स्वालेहीन उर्फ शालिनी ने बताया कि वह लंबे समय से अमित से प्रेम करती थी। परिजनों के विरोध के कारण वह खुलकर अपने रिश्ते को समाज के सामने नहीं ला पा रही थी। जब उन्होंने विवाह का फैसला किया तो उन्हें अपने ही परिजनों से जान का खतरा है। उसने कहा कि अब वह सिर्फ अपने पति अमित के साथ ही रहना चाहती है। 

4 of 6
नूर फातमा उर्फ नीलम और गौरव - फोटो : अमर उजाला
नए जीवन की शुरुआत करना चाहती हूंः नूर फातमा उर्फ नीलम 
नूर फातमा उर्फ नीलम ने भी गौरव के साथ अपने प्रेम को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को विवाह में बदलना उचित समझा। उन्होंने बताया कि उनका यह फैसला पूरी तरह स्वेच्छा से लिया गया है और अब वह गौरव के साथ नए जीवन की शुरुआत करना चाहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दोनों जोड़े - फोटो : अमर उजाला
युवतियों ने स्वेच्छा अपनाया हिंदू धर्म
आर्य समाज मंदिर के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि विवाह के सभी रस्मों को विधिवत ढंग से पूरा करवाया गया। युवतियों ने धर्म परिवर्तन के सभी औपचारिक कदम अपनी इच्छा से उठाए हैं।  घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वालेहीन हुई शालिनी...नूर फातमा बनीं नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- दी जाएगी पूरी सुरक्षा
कटघर पुलिस और संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों ने आर्य समाज मंदिर और नवविवाहित जोड़ों की जानकारी ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है। सीओ कटघर इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि युवतियों की जान को खतरा बताया गया है, ऐसे में उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें