संभल पुलिस की कार्रवाई के बाद महक और परी की आईडी पर लगातार फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। असमोली पुलिस महक परी आईडी वाली बहनों के अन्य चार साथियों की भी तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद गांव नहीं पहुंची दोनों बहन, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां की रहने वाली महक और परी की आईडी पर फॉलोवर्स की लाइन लंबी हो गई है। कार्रवाई होने के बाद करीब एक लाख फॉलोवर्स बढ़े हैं। वहीं, 19 लोगों को अनफॉलो किया है। हालांकि अभी तक कोई नई वीडियो शेयर नहीं की है लेकिन पुरानी वीडियो पर व्यू मिलियन में पहुंच गए हैं।
वहीं, दूसरी ओर असमोली थाना पुलिस इन बहनों के साथ काम करने वाले चार युवकों की तलाश कर रही है। यह युवक भागे हुए हैं। बुधवार को गांव मुबारकपुर बंद निवासी युवक के घर पुलिस पहुंची थी। युवक मिला नहीं है। अन्य तीन युवक जिले से बाहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाई थी। पहले इस आईडी का नाम कुछ और दिया गया था। बाद में दो बार इस नाम को बदला गया। अब महकपरी143 नाम से आईडी की पहचान है।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
अश्लील और अर्यादित कंटेंट डाला
इस आईडी की चर्चा सोशल मीडिया पर तब हुई जब कंटेंट को अश्लील और अर्यादित किया गया। इसके बाद तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। कार्रवाई होने तक 4.40 लाख फॉलोवर्स थे।
4 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
कार्रवाई के बाद फॉलोवर्स की संख्या 5.20 पहुंची
कार्रवाई के बाद फॉलोवर्स की संख्या 5.20 पहुंच गई है। हालांकि अभी महकपरी आईडी से कोई वीडियो सामने नहीं आया है। यह दोनों बहनें भी गांव में नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बाद अब दोनों बहनें अश्लील कंटेंट नहीं बनाएंगी।
विज्ञापन
5 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
ऐसा वादा भी पुलिस से किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर इनकम करनी है तो अच्छा कंटेंट भी बना सकती हैं। जिससे समाज को जागरूकता मिले और महिला सम्मान बना रहे।
विज्ञापन
6 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
महक और परी के साथ काम करने वाले युवकों की जानकारी मिली है। उनकी तलाश भी की जा रही है लेकिन वह मिले नहीं है। यह युवक भी अश्लील कंटेंट में शामिल रहे हैं।-राजीव कुमार मलिक, प्रभारी, असमोली थाना।
विज्ञापन
7 of 12
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये
संभल के गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं।
8 of 12
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट अमर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। लोगों ने कहा कि ऐसे ही युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।
9 of 12
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं।
10 of 12
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दोनों बहनों ने मिलकर मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महकपरी143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए।
11 of 12
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक
- फोटो : सोशल मीडिया
अशोभनीय कमेंट करते हैं लोग, समाज को लज्जित करने की कहते हैं बात
पुलिस ने तीनों युवतियों और युवक से चार मोबाइल को बरामद किए हैं। इन मोबाइल की छानबीन करने के दौरान वीडियो पर आए कमेंट पर हजारों लोगों ने अशोभनीय कमेंट किए थे।
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें ज्यादातर लोगों ने कंटेंट बेहद खराब होने की बात लिखी थी। महिलाओं के अपमानित करने का भी हवाला दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान काफी वीडियो मिले सभी का कंटेंट अश्लील या आपत्तिजनक ही मिला।