मुरादाबाद में मारपीट का बदला लेने के लिए प्रिंस की हत्या की गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की मझोला पुलिस ने प्रिंस चौहान की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आरोपियों ने मारपीट का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी अभी भागे हुए हैं।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। रामेश्वर कॉलोनी एफसीआई गोदाम के नजदीक रहने वाला प्रिंस चौहान (24) कार चलाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे प्रिंस चौहान को उसका दोस्त मयंक गुर्जर घर से बुलाकर चिड़िया टोला ले गया था।
विज्ञापन
2 of 14
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद साथियों ने उसकी पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दिल्ली रोड लोकोशेड पुल के पास स्थित साईं अस्पताल के बाहर और लोकोशेड पुल पर जाम लगाकर सोमवार रात घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन
3 of 14
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी और सीओ ने किसी प्रकार समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस मामले में प्रिंस चौहान के पिता जगपाल सिंह ने मझोला थाने में मयंक गुर्जर, प्रशांत सैनी, अभी खत्री, मोहन, यश सैनी, भीम सैनी, अजु्रन सैनी समेत सात नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
4 of 14
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंस के सीने में फंसा था कारतूस
पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया। पैनल में शामिल डॉ. इंतखाब आलम और डॉ. आशीष कुमार सिंह की देख रेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पहले शव का एक्सरे किया गया। पता चला कि 315 बोर का कारतूस सीने में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 14
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि प्रिंस चौहान को पीठ की ओर से गोली मारी गई थी जो फेफड़े को चीरते हुए हार्ट के पास जाकर फंस गई थी। फेफड़ा फटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी जान चली गई। उसके शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। आरोपियों ने घटना से पहले प्रिंस की पिटाई की थी।
विज्ञापन
6 of 14
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ढूंढ रहे थे सबक सिखाने का मौका
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से थाना प्रभारी मझोला रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस टीम ने घटना में नामजद आरोपी मझोला के रेलवे साउथ कॉलोनी निवासी मयंक गुर्जर, हनुमान नगर निवासी मोहन, शिवाजी नगर निवासी भीम सैनी और उसके भाई अर्जुन सैनी, लाइनपार लक्ष्मी नगर माता मंदिर के पास रहने वाले आरोपी यश सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 14
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को आरोपी अर्जुन सैनी के साथ प्रिंस चौहान और उसके चार-पांच दोस्तों ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो बनाकर अर्जुन और उसके भाई के मोबाइल पर भेज भेजा गया था।
8 of 14
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अर्जुन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी अर्जुन और उसके भाई भीम ने बताया कि इस घटना के बाद से ही दोनों भाई प्रिंस चौहान को सबक सिखाने का मौका ढूंढ रहे थे। इस मामले में दोनों भाइयों ने अपने साथियों को बताया था।
9 of 14
माैके पर पहुंचे एसपी सिटी कुमार रणविजय
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को योजना के तहत आरोपी मंयक गुर्जर प्रिंस के घर उसे बुलाने के लिए गया। वह प्रिंस को लेकर चिडिया टोला शराब भट्टी के पास आया। यहां हमलावर पहले से तैयार थे। प्रिंस चौहान के आने पर आरोपी उसे लेकर नाले की तरफ लेकर चले गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की।
10 of 14
प्रिंस की माैत की सूचना मिलने के बाद गमगीन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रशांत सैनी और अभिषेक उर्फ अभी खत्री तमंचा लेकर खड़े थे। योजना के तहत आरोपियों ने प्रिंस चौहान से बहस की। दोनों आरोपियों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रिंस जमीन पर गिर पड़ा। मौका पाकर आरोपी भागने में सफल हो गए। पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया है।
11 of 14
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मुरादाबाद के लाइनपार के चिड़िया टोला में चार माह पूर्व सिगरेट को लेकर हुई मारपीट में 22 वर्षीय प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया था। इस बीच प्रिंस के पिता की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर चले गए। तब जाकर लोकोशेड पुल का जाम खुल सका।
12 of 14
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रिंस चौहान बिजली निगम में संविदा पर चालक था। परिजनों के मुताबिक वह सोमवार शाम दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। परिजन फौरन चिड़िया टोला पहुंचे और बेटे को कार में डालकर साईं अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां, डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
13 of 14
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर जाम लगा दिया। शव सड़क पर रखकर परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और प्रदर्शन करने लगे। देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को हटाकर शव को एंबुलेंस में रखा और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस पर परिजन और गुस्से में आ गए उन्होंने दोबारा सड़क जाम कर दी।
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शव को वापस लाने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर रात 10:45 बजे तक लोकोशेड पुल पर हंगामा चला। इस दौरान मृतक के परिजनों ने तीन बार सड़क जाम की। परिजन बार-बार पुलिस पर लापरवाही बरतने और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते रहे। इस दौरान मौके पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, मझोला थाना और सिविल लाइंस थाना प्रभारी उन्हें समझाने में लगे रहे।