फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बारिश से आठ डिग्री गिरा पारा, फिर भी उमस ने सताया, पश्चिमी यूपी में गर्मी से राहत नहीं.. तस्वीरें

Sat, 14 Jun 2025 03:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। इससे लोग परेशान है। शुक्रवार को बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव होने के साथ बिजली गुल हो गई थी। 
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में उमस भरा माैसम - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच दिन से भीषण गर्मी से बेहाल मुरादाबादवासियों को शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी लेकिन शनिवार को फिर से उमस जारी रही। इससे सभी बेहाल रहे। सुबह से सूरज की तेजी से जारी रही। दोपहर तक सड़कों पर सुनसानी छा गई। इससे पहले शुक्रवार सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में डेढ़ घंटे में ही दस मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में उमस भरा माैसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक ने 20 जून तक मानूसन आने की संभावना जताई है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही थी तो रात में गर्म हवाएं कहर बरसा रही थीं। बिजली कटाैती भी लोगों की मुसीबत और बढ़ा रही थी। बृहस्पतिवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में उमस भरा माैसम - फोटो : अमर उजाला
गरज-चमक के बीच करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

4 of 10
मुरादाबाद में उमस भरा माैसम - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी 65 फीसदी और शाम की नमी 73 फीसदी रही। हवा पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर हुई बारिश 10.2 मिलीमीटर रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि प्री मानसून अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
16 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान कभी बादल छा सकते हैं तो कभी हल्की बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मुरादाबाद में 20 जून तक मानसून आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव
भीषण गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को जरूर राहत दी, लेकिन इससे कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद प्रभात मार्केट, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, जेल रोड, झब्बू का नाला, किसरौल, लाइनपार, दीनदयालनगर, अशोकनगर, ईदगाह रोड, रामतलैया कॉलोनी, जयंतीपुर, सूर्यनगर, ढक्का कॉलोनी, असालतपुरा, वारसी नगर और करूला आदि इलाकों में जलभराव हो गया। 
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रामगंगा विहार में सीवर लाइन बिछाने और गैस की लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण सड़कों पर भी कीचड़ व जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ा। 

8 of 10
मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे गुल रही बुद्धि विहार की बिजली
बारिश बुद्धि विहार के लोगों पर भारी पड़ गई। अंडरग्राउंड लाइन में बड़ा फाॅल्ट हुआ और सात घंटे तक बिजली नहीं आई। सेक्टर दो से लेकर योजना संख्या चार फेज-2 तक 30 हजार की आबादी परेशान रही। लोगों ने लगातार बिजलीघर व जेई को फोन लगाया, लेकिन जेई का फोन नहीं उठा। 

9 of 10
मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे बिजली गुल हुई तब बारिश हो रही थी। लोगों को लगा कि मामूली फाॅल्ट होगा और एक-डेढ़ घंटे में लाइट आ जाएगी। जब दोपहर के तीन बज गए तो लोगों ने जेई को फोन किया। फोन नहीं उठा तो बिजलीघर का फोन घनघनाना शुरू हुआ। बिजलीकर्मियों ने लोगों को बताया कि अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट हुआ है और कुछ इंसुलेटर फुंक गए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में माैसम - फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे तक पूरे क्षेत्र से कई लोगों के फोन पहुंचे। लोगों के घरों के इनवर्टर ठप हो गए। शाम सात बजे के बाद किसी तरह विद्युत निगम ने फाॅल्ट को दुरुस्त किया और सप्लाई चालू की। सात घंटे तक बिना बिजली के गर्मी में रहना भारी हो गया। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी नहीं मिला। एसडीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि कई घरों की बिजली वैकल्पिक व्यवस्था से चालू की थी। बड़ा फाॅल्ट होने के कारण पूरी तरह सप्लाई चालू होने में देर लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें