मुरादाबाद के कुंदरकी में महिला की गोली मारकर हत्या का मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की वजह बताई है। आरोपी ने अपने भाई खालिद और उसके साथी फैसल को चाकू और तमंचा खरीदकर दिया था।
मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके के मोहल्ला नूरुल्ला में पत्नी अंजुम (30) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हफीज को गिरफ्तार कर लिया। हफीज ने ही साजिश रचकर अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल से पत्नी की हत्या कराई थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अंजुम के उत्पीड़न से तंग आ गया था। उसने ही फैसल और खालिद को तमंचा और चाकू खरीदकर दिया था। घटना के समय वह घर में मौजूद रहा और दोनों को अंजुम की हत्या करने भेज दिया था।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम का निकाह दस साल पहले रामपुर जिले के केमरी निवासी शादाब के साथ किया था। शादाब से अंजुम के दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले दंपती के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया था। दो साल पहले अंजुम ने कुंदरकी के नूरुल्ला निवासी हफीज के साथ निकाह कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा था।
विज्ञापन
2 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
अंजुम के साथ हाफिज के भाई खालिद ने मारपीट की थी। इस मामले में अंजुम ने केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद अंजुम हफीज को छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ कुंदरकी में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के पास एक मकान में रहने लगी थी। बुधवार रात अंजुम अपनी दोनों बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सोई थी।
विज्ञापन
3 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अंजुम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, देवर खालिद और फैसल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हफीज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल लिया है।
4 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
आरोपी ने बताया कि उसने ही खालिद और फैसल को तमंचा और चाकू खरीद कर दिया था। इसके बाद दोनों को अंजुम की हत्या करने के लिए भेज दिया था। हत्या करने के बाद दोनों भाग गए थे। आरोपी ने बताया कि अंजुम उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। एसपी देहात ने बताया कि खालिद और फैसल की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन
5 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
बेटियों के सामने सिर में गोली मारकर की पत्नी की हत्या
मुरादाबाद के कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पति ने दो बेटियों के सामने ही पत्नी अंजुम (30) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपनी बेटियों के साथ छत पर सो रही थी। हत्यारोपी सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे थे। महिला अपने पति से अलग रही रही थी और उसने देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति व देवर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
6 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम का निकाह रामपुर जिले के केमरी निवासी शादाब के साथ किया था। शादाब से अंजुम के दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले दंपती के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया था। दो साल पहले अंजुम ने कुंदरकी के नूरुल्ला निवासी हफीज के साथ निकाह कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा।
विज्ञापन
7 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
अंजुम के साथ हाफिज के भाई खालिद ने मारपीट की थी। इस मामले में अंजुम ने केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद अंजुम हफीज को छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ कुंदरकी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास एक मकान में रहने लगी थी। बुधवार रात अंजुम अपनी दोनों बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सोई थी।
8 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हाफिज, अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल के साथ मकान की पिछली दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गया। मच्छरदानी में सो रही अंजुम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
9 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
महिला के चीखने पर उसकी बेटियां भी जाग गईं। आरोपी खालिद, फैसल ने अंजुम को पकड़ लिया और हाफिज ने सिर के ऊपर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
10 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
तीन दिन पहले पति ने दी धमकी, तेरा कत्ल कराकर रहूंगा
मुरादाबाद के कुंदरकी में अंजुम नाम की महिला का पहले पति से तलाक हुआ तो युवक हफीज ने नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हफीज महिला के चरित्र पर शक करने लगा। मामला घर की चार दीवारी से लेकर कर चौकी थाने तक पहुंच गया।
11 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
अंजुम के पिता ने बताया कि हफीज ने तीन दिन पहले अंजुम का कत्ल कराने की धमकी दी थी। महिला इस मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी कर रही थी लेकिन उसे पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
12 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
मूंढपांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब दस साल पहले केमरी निवासी शादाब के साथ की थी। तीन साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था।
13 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
इसके बाद अंजुम अपनी दोनों बेटियों को लेकर कुंदरकी में अपनी बहन शमीम और बहनोई रईस के घर में रहने लगी थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले हफीज से हो गई थी।
14 of 18
मृतका अंजुम
- फोटो : अमर उजाला
हफीज ने अंजुम से नजदीकियां बढ़ा ली और निकाह कर लिया था लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अंजुम को परेशान करने लगा। महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा। जिस कारण पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद होने लगा। करीब छह माह पहले हफीज और उसके भाई खालिद ने महिला के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता ने केस भी दर्ज कराया था।
15 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
पिता का कहना है कि तीन दिन पहले अंजुम ने अपने बहनोई रईस उनको बताया था कि हफीज ने उसे कत्ल करवाने की धमकी दी है और बोला कि किसी से भी उसकी हत्या कराकर रहूंगा। रईस ने अंजुम से कहा कि वह थाने जाकर इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दें। महिला की शिकायत करने से पहले ही आरोपी हफीज ने भाई खालिद और साथी फैसल के साथ साजिश रचकर हत्या कर दी।
16 of 18
Anjum Murder Case Kundarki
- फोटो : संवाद
मेरी मां को हफीज ने गोली मारी
सात साल की इंशा और पांच साल की माही मां के साथ सो रही थीं। इंशा ने बताया कि उसकी मां को हफीज ने गोली मारी दी। इसके बाद हफीज वहां से भाग गया। बच्ची ने हिम्मत की और कॉल कर अपनी मौसी और मौसा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची घर छत से नीचे उतरी और दरवाजा खोलकर अपनी मौसी और मौसा को छत पर ले गई। दहशत जदा दोनों बहनों को मौसी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। शमीम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई थी।
17 of 18
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली मारकर हत्या की वारदात से महिलाओं में दहशत
नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने नव विकसित काॅलोनी में सीढ़ी के सहारे घर से घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे महिलाओं को दहशत नजर आई। इससे पहले भी इसी तरह की कई सनसनीखेज वारदातें हो चुकी हैं। खास बात है कि नव विकसित कॉलोनियों में पुलिस गश्त भी नहीं होती है। जिसकी वजह से घटनाएं होती रहती हैं।
छह माह पहले अंजुम ने हफीज और खालिद पर दर्ज कराया था केस
गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई अंजुम और हफीज के बीच निकाह के कुछ दिन ही अच्छे संबंध रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करीब छह माह पहले अंजुम ने हफीज और उसके भाई खालिद पर केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों भाई दिल्ली चले गए थे। कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद दोनों वापस आ गए थे। 15 दिन पहले भी अंजुम और हफीज के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई थी।