मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के कुंदनपुर गांव में एक बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपने पिता ही हत्या कर दी। इसके बाद शव को संदूक के अंदर छिपा दिया और खुद घर में ही मौजूद रहा। शनिवार सुबह पत्नी ने संदूक खोला तो उसके अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सिर में चोट गहरी चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
2 of 5
मुरादाबाद में हत्या
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मझोला के कुंदनपुर नानक वाली गली निवासी बुजुर्ग महेंद्र सिंह सैनी का परिवार रहता है। महेंद्र सिंह कपूर कंपनी स्थित माता मंदिर के पास सब्जी बेचने का काम करता था। पत्नी भगवती देवी भी उनके साथ सब्जी बेचने चली जाती थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से भागवती देवी ठेले पर अपने आसपास ही घूमकर सब्जी बेच रही थी। कुछ दिन से फर्में खुलीं तो छोटा बेटा बंटी उर्फ बंटू काम पर जाने लगा। उसकी पत्नी विनीता अपने मायके गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
मुरादाबाद में हत्या
- फोटो : अमर उजाला।
लॉक डाउन की वजह से वह वापस नहीं आई है। महेंद्र की पत्नी भागवती ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह ठेला लेकर सब्जी बेचने गई थी। घर में उसके पति महेंद्र सैनी और बड़ा बेटा विक्की और उनकी पोती थे। विक्की की पत्नी मिथलेश काम पर चली गई थी। भागवती सब्जी बेचकर घर लौटी तो पति घर में मौजूद नहीं थे। शाम को उसका छोटा बेटा बंटू आया तो उसने रिश्तेदारों को फोन करके पिता के बारे में जानकारी की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
4 of 5
Crime news
- फोटो : अमर उजाला।
रात भर परिजन चिंता करते रहे। शनिवार सुबह भागवती अपने कमरे में पहुंची और उसने संदूक खोला तो पति की लाश को देखकर उसकी चींख निकल गई। शव संदूक में रखकर उस पर लिहाफ डाल दिया गया था। महेंद्र के सिर में चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भगवती और उसके दूसरे बेटे ने आरोप लगाया कि शराब के लिए रुपये न देने पर बड़ा बेटा विक्की आए दिन अपने पिता के साथ मारपीट करता था। विक्की ने ही शराब के रुपये न देने पर पिता की हत्या करके शव को संदूक में छिपाया है।
शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिर में भारी हथियार मारकर महेंद्र की हत्या की गई है। मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पिता पुत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद बेटे ने पिता को सिर के बल फर्श और दीवार में धक्का दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को संदूक में छिपा दिया था।