फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुट रहा है अंकल, मत जलाओ पराली, प्रदूषण के खिलाफ स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे

Mon, 04 Nov 2019 03:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रापुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रदूषण के खिलाफ उतरे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रामपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को रामपुर के स्कूलों के बच्चे सड़क पर उतर आए। बच्चों ने आंबेडकर पार्क से ईदगाह गेट तक लगभग पांच किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर किसानों से अपील की कि वह पराली नहीं जलाए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदूषण के खिलाफ उतरे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, धुंध की वजह से सांस लेने में दिक्कत आ रही है। इस दौरान बच्चे अपने मुंह पर मास्क पहने हुए थे और उनके हाथ में जागरूकता से संबंधित तख्तियां भी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बच्चों की पहल में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने भाग लिया। अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने आंबेडकर पार्क से ईदगाह गेट पर मुंह पर मास्क पहनकर मार्च किया। 

4 of 5
प्रदूषण के खिलाफ उतरे रैली - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को सामने आना पड़़ेगा। यह प्रण लेना पड़ेगा कि वह पराली और कूड़ा नहीं जलाएंगे। इसको लेकर प्रशासन अपना काम कर रहा है, लेकिन लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदूषण के खिलाफ उतरे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण और धुंध की वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर देना इस समस्या का समाधान नहीं है। इस समस्या का स्थायी समाधान खोजना होगा। स्थायी समाधान यही है कि हम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस पहल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें