यूपी के संभल जिले में पति की हत्या करने वाली रूबी को लेकर नया खुलासा हुआ है। रूबी से उसके भाई और बहन ने भी संबंध तोड़ दिए थे। काफी समझाने के बाद भी रूबी का चाल-चलन नहीं बदला था।
यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके में हुए राहुल हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है। इस जघन्य हत्याकांड ने मेरठ में 3 और 4 मार्च 2025 की दरमियानी रात हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद दिला दी। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर की थी। संभल में हुए राहुल हत्याकांड को भी पत्नी रूबी ने अंजाम दिया, रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो आस-पड़ोस और परिवार के लोग भी हैरान रह गए। हालांकि परिवार के लोग पहले ही रूबी से रिश्ते खत्म कर चुके थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रूबी अपने पति राहुल की जघन्य तरीके से हत्या कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर नाले में एक युवक का धड़ मिला था। उसके हाथ-पैर और सिर गायब थे। 15 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराते मिले धड़ को कुत्ते खींच रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ के के पास में एक हरे रंग का बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि लाश पॉलिथीन में पैक करके बैग में रख कर फेंकी गई है। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
4 of 13
हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को रिपोर्ट में तरमीम करते हुए दरोगा की ओर से मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
5 of 13
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
7 of 13
आरोपियों से बरामद सामान और राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।
8 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल हत्याकांड से हर कोई सकते में
पति की हत्यारोपी रूबी के चाल चलन को लेकर मोहल्ले में चर्चाएं हैं। हर कोई राहुल हत्याकांड को लेकर सकते में है। लोगों का कहना है कि ऐसा कांड मोहल्ले में कभी नहीं हुआ। अगर रूबी को पति के साथ नहीं रहना था तो तलाक दे सकती थी, मारने की जरूरत क्या थी। गलत आचरण के चलते बड़ी बहन और भाई ने भी उससे संबंध तोड़ दिए थे।
9 of 13
आरोपी गौरव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई-बहन ने भी रूबी से तोड़ दिए थे संबंध
रूबी की बड़ी बहन और भाई भी उसी मोहल्ले में रहते हैं। बड़ी बहन निशा ने बताया कि रूबी के गलत आचरण की वजह से उसने और भाई सोनू से उससे संबंध तोड़ दिए थे। काफी समझाने के बाद भी रूबी का चाल-चलन नहीं बदला था। निशा ने बताया कि रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिल कर इतना घिनौना अपराध को अंजाम दिया। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
10 of 13
sambhal murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
समाज को दिखाने के लिए बताते थे बहन-भाई
समाज को दिखाने के लिए हत्यारोपी रूबी और गौरव भाई-बहन बने रहे। पुलिस की छानबीन में ये बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरव और रूबी में पहले भाई-बहन का रिश्ता था। इसी बीच दोनों एक दिन नैनीताल घूमने गए। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध बन गए। गौरव परिवार में खुद को रूबी का भाई बताता था। बच्चे भी गौरव को मामा कह कर पुकारते थे।
11 of 13
घटना के बारे में जानकारी देते एसपी केेके विश्नोई
- फोटो : संवाद
जूते-चप्पल का काम करता था राहुल
मृतक राहुल मूलरूप से थाना रजपुरा के गांव गवां का रहने वाला था। जहां वह राजमिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद वह चंदौसी में आकर बस गया और यहां मोहल्ला चुन्नी में मकान बना कर रहने लगा। यहां जूता चप्पल का काम शुरू कर दिया। उसकी 10 वर्षीय बेटी दिव्या और 12 वर्षीय बेटा कृष्णा है।
12 of 13
चंदाैसी में खाैफनाक वारदात
- फोटो : संवाद
पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासे का प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राहुल के शव का डीएनए सुरक्षित कर लिया गया है। राहुल के बच्चों से डीएनए मैच करा कर अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर नाले में शव मिला था। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो तार से तार जुड़ते गए और खुलासा हो गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में प्रयुक्त ग्राइंडर आदि अन्य सामान भी बरामद कर लिए गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल