फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और 'मुस्कान': पहले पति के शव के किए टुकड़े-टुकड़े...फिर किया ये काम; राहुल हत्याकांड की पूरी कहानी

Tue, 23 Dec 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

मेरठ की मुस्कान की तरह ही संभल की रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। इसके बाद ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए। पति के शरीर के टुकड़े करते समय रूबी के हाथ नहीं कांपे। इसके बाद रूबी ने पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
1 of 13
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के संभल जिले के चंदौसी से झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया तो मेरठ का सौरभ हत्याकांड नजरों के सामने घूम गया। मुस्कान ने प्रेमी की मदद से पति के टुकड़े कर ड्रम में डाला था, जबकि चंदौसी की रूबी ने प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या कर ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर दिए। इस हिला देने वाली घटना को अंजाम देते समय रूबी के हाथ नहीं कांपे।

शव को साजिश के तहत ठिकाने लगाया गया। हत्या के बाद प्लास्टिक के बैग खरीदे और दोनों ने मिलकर रात में लाश के टुकड़े किए। पहले सिर धड़ से अलग किया फिर हाथ पैर काटे। दिन में ही रेकी कर यह देख लिया था कि जहां लाश ठिकाने लगानी है, वहां सीसीटीवी की नजर तो नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद धड़ को ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया, जबकि सिर व हाथ-पैर बैग में भरकर दोनों राजघाट पहुंचे और शव के टुकड़े गंगा में बहा दिए।
 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी मंझे हुए अपराधी की तरह रूबी ने हत्या करने के बाद 18 नवंबर को पति राहुल की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज करा दी थी। लेकिन यहीं से पुलिस को सुराग मिला और आरोपियों तक पहुंच गई।

4 of 13
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के कृत्य से अनाथ हुए बच्चे
पति के हत्या के आरोप में पत्नी जेल चली गई। अब बच्चों के सिर पर न पिता का साया और न मां का आंचल। राहुल का 12 साल का बेटा सातवीं कक्षा में पड़ता है, जबकि उसकी 10 साल की बहन छठी कक्षा में पढ़ती है। अब बेटी अपनी मौसी के पास रहेगी और बेटे की परवरिश उसके मामा करेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 13
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुई बरामदगी 
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पीले रंग का ग्राइंडर, मृतक व अभियुक्तों के खून से सने कपड़ों व बैग की राख, दो मोबाइल, कील ठोकने वाली एक हथौड़ी, एक बैग, एक लोहे की रॉड, एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर ब्लैक कलर की, एक एक्टिवा स्कूटी मैरून कलर की, सिल्वर कलर की कार बरामद की है। 
विज्ञापन

6 of 13
हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुलासा करने वाली पुलिस टीम  
राहुल हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर, उप निरीक्षक महेश पाल सिंह, कांस्टेबल मुकुल कुमार, विष्णु कुमार च महिला कांस्टेबल ज्योति शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट  
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासे का प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राहुल के शव का डीएनए सुरक्षित कर लिया गया है। राहुल के बच्चों से डीएनए मैच करा कर अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाई जा सके। 

8 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर नाले में शव मिला था। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो तार से तार जुड़ते गए और खुलासा हो गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में प्रयुक्त ग्राइंडर आदि अन्य सामान भी बरामद कर लिए गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

9 of 13
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ये था पूरा मामला
प्रेम संबंधों में बाधक बने पति के ग्राइंडर से टुकड़े कर गंगा में बहाए

पंद्रह दिसंबर को नाले में मिले शव के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर की थी। सिर और पैर के ग्राइंडर से टुकड़े-टुकड़े कर दिए और गंगा में बहा दिए। बाकी बचे धड़ को पॉलिथीन में बंदकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

10 of 13
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंंबर को सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराते मिले एक शव को कुत्ते खींच रहे थे। शव के सिर और पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। इसी आधार पर मोहल्ला चुन्नी के रहने वाले राहुल के रूप में शव की पहचान हो सकी।

11 of 13
आरोपी गौरव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जब पत्नी रूबी से पूछताछ की तो तार से तार जुड़ते गए। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए रूबी और मोहल्ले के ही गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी।

12 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी। अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी दिन किराए की गाड़ी से कटे हुए सिर व पैर वाले बैग को और राहुल के मोबाइल को राजघाट गंगा में पुल से फेंक दिया था। दूसरे बैग में धड़ था, उसे पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में फेंक दिया था। इसके बाद राहुल का लोअर, गौरव व रूबी के खून से सने हुए कपड़े चुन्नी मोहल्ले के पीछे आलम के घर के सामने सुनसान स्थान पर जला दिए। पुलिस ने सोमवार की सुबह 6:45 बजे आटा और कैथल गांव के मार्ग पर स्थित सैनिक चौराहे से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें