फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोविंद और किशोर ने पकड़े सुमित के पैर... सनोज ने छूरे से काट दी गर्दन; इसलिए किया दसवीं के छात्र का कत्ल

Sun, 31 Aug 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

संभल में दसवीं के छात्र की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज होकर युवक ने छात्र की हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
1 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
यूपी के संभल जिले की चंदौसी कोतवाली पुलिस ने छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई समेत तीन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी लड़की का भाई फरार है। 

पुलिस अब बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है। एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया। एएसपी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी सुमित (16) चंदौसी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था और गांव में अपनी दोनों बहनें नीतू और पूजा के साथ रहता था। 
विज्ञापन

2 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
एक बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। पिता नरेश कोरी और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु होने से चाचा प्यारेलाल ही देखरेख करते हैं। 25 अगस्त की रात आठ बजे करीब छात्र सुमित खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था और उसके बाद वह लौटा नहीं।
विज्ञापन

3 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
अगले दिन 26 अगस्त की सुबह छात्र का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव के ही कल्लू के धान के खेत में मिला। धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी।

4 of 15
छात्र सुमित - फोटो : संवाद
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस की छानबीन में शुरुआत से ही प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही थी। छात्र के करीबियों पर पुलिस की नजर बनी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मृतक छात्र के चाचा की ओर से मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई। 
विज्ञापन

6 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
बाल अपचारी ने किया हत्याकांड का खुलासा
इस मामले में गोविंद (18) निवासी गांव कैथल समेत एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को जीरो प्वाइंट पेट्रोल पंप के आगे तिराहे पर सैनिक चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते से शुक्रवार की शाम सवा सात बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। इसमें पूछताछ के बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। तीन लोगों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

7 of 15
छात्र सुमित और हत्यारोपी - फोटो : संवाद
इसमें मुख्य हत्यारोपी सनोज निवासी गांव कैथल वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। गिरफ्तार गोविंद को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही चरी के खेत से हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया है।

8 of 15
हत्यारोपी - फोटो : संवाद
गोविंद और बाल अपचारी ने सुमित के पैर पकड़े, सनोज ने रेत दिया गला
एएसपी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार हत्यारोपी गोविंद और बाल अपचारी ने कबूल किया है कि उन दोनों ने सुमित के पैर पकड़े और सनोज ने छूरे से उसका गला रेत दिया था। आरोपियों ने बताया कि गांव का सनोज उनका दोस्त है।

9 of 15
छात्र सुमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
सुमित का सनोज के घर आना जाना रहता था। सुमित के प्रेम संबंध सनोज की बहन से थे। इस बात को सनोज अक्सर दोस्त होने के नाते उन्हें बताया करता था। सनोज के कहने पर एक दो बार तीनों ने लोगों सुमित को समझाने का और डरा धमका कर सनोज की बहन का पीछा छुड़वाने का प्रयास किया था। 

10 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
जब इस बात की जानकारी सुमित के परिवार वालों को हुई तो दोनों पक्षों के परिवार वालों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था लेकिन सुमित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

11 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या - फोटो : संवाद
इसके बाद सुमित को सबक सिखाने के लिए सुमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्लान के तहत फिर से सुमित से बोलचाल शुरू कर दी। सुमित के आने जाने पर नजर रखने लगे।

12 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सनोज ने सुमित को खूब समझाया
25 अगस्त की रात आठ बजे करीब जब सुमित अपने घर से गांव में टहलने के लिए निकला तो सनोज घर से छुरा ले आया और किसी तरह तीनों लोग सुमित को बहला फुसला कर जंगल की ओर ले गए। जहां पहले तो लड़की के भाई सनोज ने सुमित को समझाया कि वह उसकी बहन का पीछा छोड़ दे।

13 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
उस समय सुमित ने सनोज से ही कह दिया कि वह उसकी बहन से प्यार करता है और उसी से शादी करेगा। इससे सनोज आग बबूला हो गया और वहीं जंगल में सुमित को दबोच लिया। 

14 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सनोज ने गला काट कर की सुमित की हत्या
इसके बाद गोविंद और बाल अपचारी ने सुमित के पैर पकड़ लिए। सनोज ने गला काट कर सुमित की हत्या कर दी। इस दौरान गोविंद के हाथों में भी छुरा लग गया। सनोज ने भागते समय खून से सना मेडिकल ग्लव्स पास ही फेंक दिया और पास ही चरी के खेत में छूरे फेंक दिया था।
विज्ञापन

15 of 15
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्र सुमित हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में हत्यारोपी गोविंद व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य अभियुक्त लड़की का भाई फरार चल रहा है। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।-राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी उत्तरी, जनपद संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें