फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले अभिषेक फिर गौरव से अफेयर...रात में 12 से 3 बजे तक नए प्रेमी से होती थी बात; रूबी पर एक और नया खुलासा

Wed, 24 Dec 2025 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के चंदौसी में हुए राहुल हत्याकांड में पुलिस की छानबीन में आरोपी पत्नी रूबी की कई व्यक्तिगत जानकारियां भी सामने आईं। रूबी का पहले प्रेम प्रसंग अभिषेक नाम के युवक से था। अभिषेक का दोस्त गौरव रूबी की नजर में आया तो रूबी ने गौरव से नजदीकी बना ली। 
विज्ञापन
1 of 14
Sambhal Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभल जिले के चंदौसी में हुए राहुल हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी पत्नी रूबी के प्रेम प्रसंग से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान पता चला कि रूबी का पहले अभिषेक नामक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन बाद में उसकी नजर अभिषेक के दोस्त गौरव पर पड़ी। रूबी ने गौरव से गुप्त नजदीकी बना ली और अभिषेक के सामने गौरव को 'भाई' कहकर संबंध छिपाती रही।

कुछ समय पहले तीनों नैनीताल घूमने गए थे, जहां एक होटल में अभिषेक ने गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद अभिषेक ने रूबी से दूरी बना ली, जबकि गौरव ने अभिषेक से दोस्ती तोड़ दी लेकिन रूबी का साथ नहीं छोड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
चंदाैसी पुलिस ने किया राहुल हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
गौरव से बढ़ी नजदीकी तो अभिषेक से बन गई दूरी
पुलिस की छानबीन में रूबी की कई व्यक्तिगत जानकारियां भी सामने आईं। रूबी का पहले प्रेम प्रसंग अभिषेक नाम के युवक से था। अभिषेक का दोस्त गौरव रूबी की नजर में आया तो रूबी ने गौरव से नजदीकी बना ली। अभिषेक के सामने गौरव को रूबी भाई कहती थी।
विज्ञापन

3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
कुछ समय पहले तीनों नैनीताल भी घूमने गए थे। एक होटल में ठहरे थे। वहां अभिषेक ने गौरव और रूबी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से अभिषेक ने रूबी से दूरी बना ली थी। गौरव ने अभिषेक से दोस्ती खत्म कर दी लेकिन रूबी का साथ नहीं छोड़ा।

4 of 14
चंदाैसी में खाैफनाक वारदात - फोटो : संवाद
इस हत्याकांड में पुलिस की मजबूत पैरवी रहेगी। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा हो सके। इसके लिए जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कराई जाएगी। सख्त सजा मिलेगी तो समाज में संदेश जाएगा।
विज्ञापन

5 of 14
हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में 12 से तीन बजे तक गौरव से होती थी बात
पुलिस के लिए राहुल की हत्या का खुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं था। धड़ के आधार पर पहचान कराना मुमकिन नहीं था। पोस्टमार्टम कराया था तो राहुल नाम हाथ पर लिखा मिला था। इसको डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में शामिल कर दिया था। इसके आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिला। लेकिन जब कपड़े और शव की शिनाख्त के लिए रूबी को पुलिस ने बुलाया तो वह मुकर गई।
विज्ञापन

6 of 14
आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच फिर जीरो हो गई। एसपी ने बताया कि हमें महिला पर संदेह था। इसलिए उसके मोबाइल की छानबीन की। कॉल डिटेल के साथ गैलेरी की भी जांच कराई। जिसमें राहुल का एक फोटो मिला जिसमें वह वही कपड़े पहने था जो धड़ के पास मिले थे।
विज्ञापन

7 of 14
चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में हत्याकांड के बाद मृतक राहुल के घर पर लटका ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रूबी से पूछताछ की तो वह गुमराह तो कर रही थी लेकिन चकमा नहीं दे सकी। कॉल डिटेल निकली तो उसमें गौरव से बातचीत सबसे ज्यादा पाई गई। रात को 12 से 3 बजे तक यह बातचीत होती थी। इसी आधार पर कड़ी से कड़ी मिली और बड़ी साजिश का राजफाश किया।

8 of 14
आरोपियों से बरामद सामान और राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल के घर पर लटका ताला
जहां चार सदस्यों का परिवार रहता था अब वह मकान सुनसान हो गया है और उस पर ताला लटका है। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अनाथ हुए बच्चों के रिश्तेदारों के यहां चले जाने के बाद मकान के आसपास का माहौल गमगीन है। पुलिस को पूछताछ में रूबी और उसके प्रेमी ने बताया कि वह मकान को बेचकर कही चले जाने की तैयारी में थे लेकिन कुछ समय का इंतजार कर रहे थे।

9 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है प्रकरण
यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी में अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से टुकड़े कर गंगा और नाले में बहा दिया था। धड़ 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला था। सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे।

10 of 14
आरोपी गौरव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ पर एक टीशर्ट भी थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। 20 नवंबर को रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा गुमशुदा लोगों के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

11 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को रिपोर्ट में तरमीम करते हुए दरोगा की ओर से मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

12 of 14
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

13 of 14
एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई - फोटो : संवाद
नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

14 of 14
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें