कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मुरादाबाद मंडल में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री चल रहा है। जो मसूरी से भी कम है। कोहरे से दृश्यता घटने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद मंडल में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। इससे पहले जिला सोमवार को मसूरी से भी ज्यादा ठंडा रहा। मसूरी का अधिकतम तापमान 21.5 तो मुरादाबाद का 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 87 प्रतिशत आद्रता के चलते ठंड में गलन बढ़ गई, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया सुबह-सुबह घने कोहरे ने दृश्यता को प्रभावित किया और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों से सफर करने वाले यात्री परेशान रहे। कोहरे के कारण मंडल की 30 ट्रेनें पहली ही निरस्त हैं। सोमवार को 14 ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं।
4 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन।
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 10
मुरादाबाद में जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह और रात के समय कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है। ऐसे में अभिभावकों ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
कांठ और कुंदरकी में भी कोहरे और ठंडी हवा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार की सुबह ठंड की वजह से सड़कें सूनसान रहीं। सोमवार की सुबह कोहर ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। सब्जी उत्पादक दयाराम सिंह, विरेंद्र सिंह, नौरंग ने बताया कि आलू, मिर्च, बंद गोभी की फसल पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
सप्ताह भर राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
8 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह और रात के समय कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है। ऐसे में अभिभावकों ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।
9 of 10
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
यह ट्रेनें रहीं लेट
22423 जनसाधारण एक्सप्रेस 6:19 घंटे
14322 आला हजरत एक्सप्रेस 5 घंटे
15280 पुरबिया एक्सप्रेस 5 घंटे
15655 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 2 घंटे
12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1:15 घंटे
22418 महामना एक्सप्रेस 1:20 घंटे