फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: दिल्ली हाईवे पर फिर बडे़ वाहनों पर पाबंदी, 28 की शाम तक डायवर्जन, रामपुर-मुरादाबाद पुलिस मुस्तैद

Fri, 25 Jul 2025 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर मुरादाबाद और रामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। रामपुर पुलिस भी यातायात प्रबंधन में जुट गई है।
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी

सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस, निजी बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन में कार समेत हल्के वाहन चलेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे।

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम छह बजे से भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन बदले मार्ग से चलाए जाएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रविवार को छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। 

सोमवार शाम 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भारी वाहनों को बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली और मेरठ भेजा जाएगा। इसी मार्ग से वापस आएंगे। कांठ रोड पर भी भारी वाहन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन

2 of 6
मंदिरों में भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला

रामपुर: हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन रहेगा बंद 
रामपुर में कांवड़ यात्रा के लिए शुक्रवार से एक बार फिर हाईवे और टांडा बाजपुर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन शुक्रवार की शाम से सलागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है।

सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर जलाभिषेक के लिए पिछले सप्ताह शनिवार से रूट डायवर्ट किया गया था, जो कि बुधवार तक लागू रहा। अब सावन माह का तीसरा सोमवार है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन फिर सक्रिय हो गया है। तीसरे सोमवार पर इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

इसे देखते हुए रूट डायवर्जन शुक्रवार से किए जाने की बात कही जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रैफिक पुलिस कोसी जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर जीरो प्वाइंट तक बैरियर लगाने का काम करती रही। इसके अलावा बाईपास पर भी पुलिस अफसर जायजा लेते रहे। पुलिस की ओर से हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए टांडा-बाजपुर मार्ग व काशीपुर-दढ़ियाल मार्ग भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम जोगिंदर सिंह पूर्व में इसको लेकर आदेश जारी कर चुके हैं। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक टांडा-बाजपुर मार्ग व काशीपुर-दढियाल मार्ग पर खनन से लदे भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली से दिल्ली को जाने वाला यातायात
  • बरेली-आंवला-सिरौली होकर शाहबाद आने वाले वाहन को शाहबाद-ढकिया-बिसौली-बहजोई-बबराला से अनूपशहर एवं शाहबाद-सैफनी-बिलारी-चन्दौसी-बबराला (बदांयू) नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
  • बरेली-मीरगंज व अन्य संपर्क मार्गों से मिलक तक आने वाले वाहनों को मिलक तीन बत्ती तिराहा से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला, नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

4 of 6
मुरादाबाद में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली-मिलक-रामपुर-मुरादाबाद
  • दिल्ली जाने वाले वाहनों को रामपुर बाइपास पर स्थित अजीतपुर बाईपास पुल से डायवर्ट कर रामपुर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। यह वाहन रामपुर-शाहबाद-सैफनी-बिलारी चन्दौसी-बबराला अनूपशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादाबाद में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर-बिलासपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोयली बैरियर से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर के लिए डायर्वट करते हुए रामपुर बाइपास अजीतपुर बाइपास पुल से डायवर्ट कर रामपुर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। उक्त वाहन रामपुर-शाहबाद सैफनी बिलारी-चन्दौसी-बबराला बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे।

बाजपुर, काशीपुर की ओर से मुरादाबाद की ओर दिल्ली जाने वाला यातायात
बाजपुर एवं काशीपुर की और से मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को बाजपुर टांडा मार्ग स्थित मुंशीगंज तिराहे से डायवर्ट कर स्वार होते हुए खौद चौराहा से जौहर पुलिया बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल से डायवर्ट कर शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा। उक्त वाहन शाहबाद-ढकिया-बिसौली-बबराला अनूपशहर तथा शाहबाद-सैफनी-बिलारी और चंदौसी होते हुए दिल्ली जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंतव्य को जाते कांवड़िये - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी की गई हैं। ड्यूटियां लगा दी गई हैं। जैसे ही कोई आदेश मिलेगा, रूट डायवर्ट किया जाएगा। - नवनीत कुमार यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें