फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद और रामपुर के गांवों में शोर.. देखो ड्रोन आया, कई मोहल्लों में हंगामा, किसी को कुछ पता नहीं

Thu, 24 Jul 2025 05:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मुरादाबाद के अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में ड्रोन और चोरों को लेकर अफवाहों से हड़कंप मच गया। अगवानपुर में आम के बाग में दो संदिग्धों की खबर पर लोगों ने घेराबंदी कर ली। पकड़े गए युवक मोहल्ले के ही निकले और नशा करने गए थे। रामपुर में कई इलाकों में पकड़े गए लोगों को कुछ युवकों ने पीट दिया।
विज्ञापन
1 of 9
रामपुर में ड्रोन की दहशत बीच भीड़ ने युवक को पकड़ा - फोटो : संवाद
रामपुर जिले में ड्रोन का शोर थम नहीं रहा है। शहर से लेकर गांवों तक ड्रोन का शोर मचा हुआ है। रात के वक्त गुजरने वाले लोगों पर लगातार हमला किया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार की रात में भी शहर के कई मोहल्लों में हंगामा बरपा रहा। इसके अलावा पटवाई, मसवासी और शाहबाद इलाके में इस तरह की घटनाएं होती रहीं।

पटवाई में तो एक मंदबुद्धि युवक को बांधकर पीटा गया। शहर में भी कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार की रात शहर के मोहल्ला मजार टाट शाह मियां, बेलदरान, पत्थरों का थम मोहल्ले में भी ड्रोन का शोर देखा गया।
विज्ञापन

2 of 9
ड्रोन की दहशत के बाद पहरा देता लोग - फोटो : संवाद

यहां पर आधी रात में कुछ लोगों ने चोर समझकर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक विक्षिप्त था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इसी तरह ज्वाला नगर में भी चोर का शोर सुनाई दिया। यहां पर आधी रात के बाद कुछ लोगों ने कुछ युवकों को रात के वक्त घूमते देखा।

विज्ञापन

3 of 9
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
युवकों को चोर समझ लिया। उनको लोगों ने दौड़ा लिया। इस दौरान देर रात तक यहां पर भी हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी ड्रोन का शोर मचा रहा। लोग चोर समझकर लोगों पर हमला करते हुए दिख रहे थे। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

4 of 9
एसपी विद्याशंकर मिश्र - फोटो : संवाद
बेकसूरों को पीटा तो होगी कार्रवाई: एसपी
रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई सूचना है तो पुलिस को दें। पुलिस कार्रवाई करेगी। कोई भी किसी अनजान पर हमला न करे। कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस को सूचित करें। बेगुनाहों को पीटने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 9
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
विक्षिप्त को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया
पटवाई में ड्रोेन के शोर के बीच ग्रामीण रात-रातभर पहरा दे रहे हैं। क्षेत्र के अहमदनगर खेड़ा और लदौरी गांव में भी रातभर हंगामे की स्थिति रही। यहां पर रात के वक्त घूम रहे मानसिक रूप से कमजोर युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा। ग्रामीणों का कहना है कि उसके साथी भाग गए थे। वह संदिग्धावस्था में घूम रहा था।

रामपुर में यह कैसी दशहत: उड़ता रहा ड्रोन, रातभर जागते रहे लोग... दौड़ती रही पुलिस, लगातार पीट रहे बेगुनाह
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवक को छुड़ाया और फिर उसे अपने साथ थाने ले गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पटवाई थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदबुद्धि को चोर समझ कर पीटा है। पकड़ा गया युवक न तो बोल पाता और न ही कुछ समझ आता है। हमला करने  वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

7 of 9
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में मचा ड्रोन का शोर
मुरादाबाद के अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में फिर ड्रोन और चोर होने से शोर मच गया। हालांकि दोनों ही जगह केवल अफवाह ही निकली। मंगलवार की रात अगवानपुर बाइपास मोहल्ले से सटे आम के बाग में दो बदमाशों के होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आम के बाग की घेराबंदी कर ली। कई घंटे के बाद बाग से दो युवक बाहर निकले तो लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दोनों युवक मोहल्ले के ही निकले।

8 of 9
मुरादाबाद में पहरा देते लोग और माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
लोगों के पूछने पर युवकों ने बताया कि नशा करने बाग में गए थे। उधर, मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र खाईखेड़ा के जंगल में बुधवार दोपहर घास काट रहीं महिलाओं से दो लोगो ने पानी पीने के लिए नल पूछा तो उन्होंने चोर-चोर का शोर दिया। इसके बाद खेतों पर काम रहे लोग आ गए।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में पहरा देते लोग और माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
भीड़ जुट गई तो दोनों लोग अपनी जान बचाकर बाजरे के खेत से होकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस टीमें लोगों को समझा रही हैं। लोग किसी तरह की अफवाह में न आएं। कोई सूचना मिले तो पुलिस को बताएं।

रामपुर में यह कैसी दशहत: उड़ता रहा ड्रोन, रातभर जागते रहे लोग... दौड़ती रही पुलिस, लगातार पीट रहे बेगुनाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें