फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटा हत्याकांड में नया खुलासा: शव अलग-अलग फेंकने की वजह आई सामने, खुद कुबूला सच; 15 साल पहले हुए थे एक

Sat, 11 Jul 2026 01:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

जयराम और जसराम ने दोहरे हत्याकांड के बाद शवों को अलग-अलग जिलों के खेतों में फेंका। उनका मकसद पुलिस को गुमराह करना था। पेट्रोल पंप फुटेज से जयराम का झूठ सामने आया। जसराम को सीमा से हत्या का डर था।
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
जयराम और उसका भाई जसराम अशिक्षित हैं और मजदूरी करते हैं। लेकिन उन्होंने दोहरे हत्याकांड के बाद बचने के लिए साजिश रची थी। उन्होंने चककालीलेट निवासी कल्लू सिंह और प्रदीप के खेतों को शव फेंकने के लिए इसलिए चुना था कि शव मिलने पर दो जिलों की पुलिस उलझ जाए और हत्याकांड का खुलासा न हो सके।
विज्ञापन

2 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


चककालीलेट गांव अमरोहा जिले में आता है, लेकिन मुरादाबाद जिले के मौढ़ा तैय्या गांव के नजदीक है। चककालीलेट निवासी कल्लू सिंह और प्रदीप के खेत मौढ़ा तैय्या के रकबे में आते हैं। जयराम को लगा कि ये खेत भी अमरोहा जिले में आते होंगे। इसी वजह से उन्होंने सीमा और अंकुश के शव यहां फेंके। बुधवार दोपहर सीमा का शव कल्लू के खेत से मिला था, जबकि बृहस्पतिवार को अंकुश का शव प्रदीप के खेत में बरामद हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा के पिता को सौंपे गए मां-बेटे के शव
सीमा और उसके बेटे की हत्या की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता मनु चौहान शुक्रवार को पाकबड़ा थाने पहुंचे। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवान चौबे निवासी मनु चौहान की तहरीर पर अंकुश की हत्या के मामले में जयराम और जसराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में एसआई विनीत गौतम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में महिला की पहचान सीमा के रूप में होने पर इस मामले में जयराम और जसराम को आरोपी बनाया गया।

4 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जसराम को था डर कहीं सीमा उसकी हत्या न करा दे
जयराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके भाई जसराम को आशंका रहती थी कि सीमा से लगातार विवाद होने के कारण वह किसी दिन उसकी हत्या करा सकती है। इसी वजह से वह अपनी पत्नी से सावधान रहता था।
विज्ञापन

5 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेट्रोल पंप की फुटेज से खुला झूठ, जयराम ने कुबूला सच
हत्यारोपी जयराम ने पहले पुलिस को बताया था कि पेट्रोल पंप पर जसराम गया था और वहीं से पेट्रोल लेकर आया था। पुलिस ने जब पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें जयराम दिखाई दिया। फुटेज में अंकुश भी उसके साथ नजर आया। इसके बाद दोबारा पूछताछ में जयराम ने सच कुबूल कर लिया और बताया कि पेट्रोल वह खुद लेकर आया था।
विज्ञापन

6 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पति से तंग आकर की थी दूसरी शादी... फिर भी मिली दगा
गला रेतकर मौत के घाट उतारी गई सीमा ने पहले पति से तंग आकर दूसरी शादी की थी लेकिन दूसरे पति ने भी उसे दगा दे दी। शुक्रवार की दोपहर पाकबड़ा थाने पहुंचे पिता मन्नू चौहान बेटी और धेवते की हत्या की बात सुनकर फूट-फूट कर रोने लगे और बोले कि मेरी बेटी की तकदीर ही खराब निकली। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौबे निवासी मन्नू चौहान अपने छोटे दामाद के साथ शुक्रवार को पाकबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि सीमा की पहली शादी देवरिया के सलमपुर निवासी युवक के साथ की थी। 
विज्ञापन

7 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने यह भी दावा किया है कि सीमा के पहले पति के अपनी भाभी से संबंध थे। जिस कारण उसने अपने हिस्से की जमीन अपनी भाभी के नाम पर कर दी थी। इसके अलावा वह शराब पीकर सीमा के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर सीमा अपने बेटे को लेकर मायके आ गई थी। करीब 15 साल पहले सीमा ने जसराम से शादी कर ली थी।

8 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पति का बेटा अपने नाना के पास ही रहता है। जसराम से भी सीमा को एक बेटा अंकुश था लेकिन जसराम ने अपने भाई के साथ मिलकर सीमा और अंकुश को मार दिया। उन्होंने बताया कि सीमा करीब 15 दिन पहले अपने बेटे अंकुश को लेकर देवरिया गई थी लेकिन जसराम के बार-बार कॉल करने की वजह से वापस आ गई थी।

9 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने मुरादाबाद में ही किया सीमा और उसके बेटे का अंतिम संस्कार 
सीमा के पिता मन्नू चौहान सीमा और उसके बेटे के शव देवरिया नहीं लेकर गए। उन्होंने शुक्रवार की दोपहर सिविल लाइंस के रामगंगा नदी किनारे मोक्षधाम पर मुन्नू चौहान ने बेटी सीमा और उसके बेटे अंकुश का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

10 of 10
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा ने अपने एक परिचित को दे दिए लाखों रुपये
पुलिस ने पति जसराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ चुका था। वह कई लोगों से बात करती थी। मकान बेचने से पहले एक बीघा जमीन भी बेची गई थी। यह जमीन सात लाख रुपये की बिकी थी लेकिन सीमा ने यह अपने अपने पास रख लिए थे और फिर अपने एक परिचित यह रकम दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें