फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान पर राैनक: खजला- फैनी संग डबल रोटी की जमकर खरीदारी, मुरादाबाद में देर रात तक बाजार गुलजार, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Feb 2026 08:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रमजान के अवसर पर बाजारों में राैनक है। सुबह से लेकर शाम तक इबादत के बाद रात को जमकर खरीदारी हो रही है। मुरादाबाद में  फैनी-खजला और खजूर की डिमांड सबसे ज्यादा है।  
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

रमजान को लेकर बाजार में रौनक का माहौल बना हुआ है। लोग फलों के अलावा खजला, फैनी, डबल रोटी, सिवइयां और खजूर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल हुआ है। आलम यह है कि देर रात तक बाजार गुलजार है। इन दिनों रमजान में इफ्तार और सहरी के समय खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी खूब हो रही है।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में रमजान के माैके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर भीड़ शाम से लेकर देर रात तक नजर आ रही है। फैनी और खजला 140 रुपये किलो है तो रंग बिरंगी कचरी 60 रुपये किलो और सफेद कचरी 80 रुपये किलो है। इसमें साबूदाना की कचरी का दाम 200 रुपये किलो है। डबल रोटी 20 रुपये से लेकर 300 रुपये की है। देसी घी की डबल रोटी 100 रुपये की है।
विज्ञापन

3 of 9
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सिवइया 50 रुपये 100 रुपये किलो तक है। देसी घी की फैनी और खजला का भाव 440 रुपये है। इसके अलावा ईरानी खूजर की खरीदारी खूब हो रही है। ईरानी खजूर 120 रुपये किलो है तो कीमिया खजूर 300 रुपये किलो बिक रही है। वहीं फलों की खरीदारी भी लोग जमकर कर रहे हैं।

4 of 9
मुरादाबाद में रमजान के माैके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों द्वारा खरीदारी किए जाने से दुकानदारों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि रमजान के महीने में काम ठीक चल रहा है। देर रात तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि रमजान महीने में काम काफी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 9
नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह फज्र की नमाज के साथ ही मस्जिदों में तिलावत-ए-कुरआन की गूंज सुनाई देने लगी। रोजेदारों ने दिनभर इबादत, जिक्र और दुआओं में वक्त गुजार कर अल्लाह की रजा हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में रमजान के माैके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर शहर की प्रमुख मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर जामा मस्जिद में नमाज से पहले नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली ने रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत और समाज में आपसी भाईचारे की जरूरत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

7 of 9
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों से अपील की, इस मुकद्दस महीने में जकात, सदका और खैरात के जरिए जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और इंसानियत की भलाई के लिए खास दुआएं की।

8 of 9
रमजान पर खजूर की खरीदारी 
शाम ढलते ही इफ्तार की तैयारियों में जुटे रोजेदार 
शाम ढलते ही रोजेदार इफ्तार की तैयारियों में जुट गए। तहसील स्कूल, अमरोहा गेट, असालतपुरा, जामा मस्जिद समेत सभी स्थानों पर रोजेदार खजूर, फल, पकौड़ी और फ्रूट चाट आदि की खरीदारी में जुट गए। कई स्थानों पर मस्जिद कमेटियों की ओर से इफ्तार का आयोजन किया गया, जहां रोजेदारों ने मिल-बांटकर रोजा खोला और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

9 of 9
रमजान पर खरीदारी करते लोग।
साथ ही रमजान के पहले जुमे को लेकर स्थानीय बाजारों में भी खास रौनक रही। दुकानों पर टोपी, कुर्ता-पायजामा, इत्र, तस्बीह और खजूर आदि की खरीदारी को लेकर दिनभर भीड़ नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें