रामपुर के रायपुर के मझरा गांव में शनिवार सुबह नौ बजे चूल्हे पर खाना बना रही महिला शीला (35) को उसके पति रामवीर ने सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपने बड़े बेटे को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन दादा ने उसे बचा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पड़ोसी की छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। सात घंटे बाद नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 13
रामपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के रामपुर जिले के रायपुर के मझरा गांव में पत्नी शीला को गोली मारने के बाद हत्यारोपी पति रामवीर सात घंटे तक छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन नहीं उतरा। पुलिस को छकाता रहा। पुलिस को उसे नीचे उतारने में पसीने छूट गए। शाम पांच बजे बहन के समझाने के बाद नीचे उतरा।
परिजनों के अनुसार 2011 में गांव की ही शीला से शादी के बाद शुरुआत में तो सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गए। कई बार परिवार के लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। लेकिन झगड़े बढ़ते गए। शनिवार सुबह रामवीर ने शीला की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 13
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही लोगों की खबर लगी, ग्रामीण उसके घर के आसपास इकटठे हो गए। पुलिस बल भी पहुंच गया। लोग उससे नीचे आने को कह रहे थे लेकिन आरोपी तमंचा लहराता रहा और छत से उतरने से इन्कार कर दिया। अफरा-तफरी भरे माहौल में काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
3 of 13
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मानसिक रूप से परेशान रहता है आरोपी
सीओ हर्षिता ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहता है। उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि रामवीर पत्नी पर शक करता था।
4 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
परिवार में मचा कोहराम
शीला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बेटे अरुण और दोनों बेटियों का रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी हतप्रभ हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 13
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लोग बनाते रहे वीडियो
पत्नी की हत्या के बाद रामवीर छत पर चढ़कर तमाशा करता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे। पूरे गांव में इस प्रकरण को लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन
6 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
रामवीर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। मशक्कत के बाद छत पर चढ़े रामवीर को उतार लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।-विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
7 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
तमंचा रखने से मना करने पर पत्नी को गोली मारी, खुद सात घंटे छत पर चढ़कर किया तमाशा
रामपुर के रायपुर के मझरा गांव में शनिवार सुबह नौ बजे चूल्हे पर खाना बना रही महिला शीला (35) को उसके पति रामवीर ने सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपने बड़े बेटे को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन दादा ने उसे बचा लिया।
8 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
वारदात को अंजाम देने के बाद वह पड़ोसी की छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। सात घंटे बाद नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 14 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। पुलिस के अनुसार, रामवीर पुत्र रामबहादुर की पत्नी शीला शनिवार सुबह अपने दो छोटे बच्चों को स्कूल भेजकर चूल्हे पर खाना बना रही थी।
9 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
बड़ा बेटा ऋषि घर पर ही था। शीला की मां बसंती भी ससुराल में ही मौजूद थीं। आरोप है कि इस दौरान रामवीर ने अपनी पत्नी शीला की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी चंद मिनटों बाद ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने बड़े बेटे ऋषि को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान आरोपी के पिता रामबहादुर ने बचा लिया।
10 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
इसके बाद वह जंगल की तरफ भाग निकला। इस दौरान जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने को कोशिश की तो उसने तमंचे से दो फायर कर दिए, जिससे लोग पीछे हट गए। रामवीर कुछ देर बाद वह पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ गया।
11 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह व सीओ हर्षिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा उसे छत से नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह छत से तमंचा लहराता रहा। सात घंटे तक वह छत पर चढ़ा रहा। शाम पांच बजे उसकी बहन अनोखी और लोंगवती ने समझाकर नीचे उतारा। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतक शीला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
12 of 13
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
देसी तमंचे को लेकर हुआ विवाद
परिजनों ने बताया कि रामवीर ने 2011 में लव मैरिज की थी। रामवीर के पास 45 बीघा जमीन है, जिसमें वह खेती करता है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा है। शीला की मां बसंती ने बताया कि वह परसों ही बेटी के घर आई थी। रामवीर देसी तमंचा लेकर घूमता था। छत पर भी तमंचा लेकर सोता था। पत्नी मना करती थी। कल शीला ने तमंचा छिपा दिया। इससे वह नाराज हो गया, तब शीला ने तमंचा लौटा दिया।
रामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या। छत पर तमंचे के साथ रामवीर
- फोटो : संवाद
शनिवार सुबह उसने खिचड़ी बनवाई और खाने की तैयारी में था। इसी दौरान शीला की कनपटी में तमंचे से गोली मार दी। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।