रमजान पर बाजारों में बढ़ी रौनक (FILE)
- फोटो : बासित जरगर
रमजान से पहले रमजान की इस ख्याल से तैयारी करें कि आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकें। अगर आप शुगर, किडनी, बीपी आदि के मरीज हैं तो पहले से किसी अच्छे डाॅक्टर से अपनी डाइट प्लान करें। उसी के मुताबिक रोजा रखें। - मुफ्ती दानिश कादरी, नायब सदर मरकजी जमीयत अहले सुन्नत
रमजान सिर्फ अल्लाह की इबादत का ही महीना नहीं है, बल्कि यह पवित्र महीना सामाजिक जीवन में हुजूर के जो निर्देश हैं उसके पालन का महीना है। सच्चा मुसलमान वह होता है जो एक तरफ अल्लाह के हुकूक को भी अदा करता है, वहीं बंदों के हुकूक को भी लेकर सचेत रहता है। - सैयद मौ. काब रशीदी, कानूनी सलाहकार, जमीयत उलमा-ए-हिंद, यूपी