मुरादाबाद के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाली पिंकी के घर से पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें 200 से ज्यादा मोबाइल नंबर और नाम दर्ज हैं। पुलिस इन नंबरों के जरिए पिंकी से जुड़े लोगों की तस्दीक कर रही है। पुलिस ने रैकेट के नेटवर्क को खंगालने के लिए पांच टीमें गठित कर संभल, अमरोहा और रामपुर सहित कई जिलों में दबिश दी है।
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद में गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाली पिंकी के मकान से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें 200 से ज्यादा मोबाइल नंबर और नाम दर्ज हैं। पुलिस इन मोबाइल नंबरों के जरिए तस्दीक कर रही है कि पिंकी से इन लोगों के क्या संबंध हैं। पुलिस के हाथ ली इस डायरी से कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
कांशीराम नगर में रैकेट चलने की जानकारी मिलने के बाद मझोला पुलिस ने पिंकी के घर पर दबिश दी। पूरे घर की वीडियोग्राफी की गई और तलाशी ली गई है। महिला के घर से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें 200 से ज्यादा नंबर दर्ज हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी और उसका मुंह बोला भाई सचिन घर आने-जाने वाले लोगों के नंबर और नाम डायरी में दर्ज कर लेते थे। पिंकी इन नंबरों पर बीच-बीच में कॉल भी करती थी। पुलिस ने इन नंबरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ नंबर तो बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
पिंकी के कारनामे से कॉलोनी के लोग हैरान
पिंकी और उसके भाई सचिन के कारनामे से कॉलोनी के लोग भी हैरान हैं। पिंकी के घर में लंबे समय से लड़कियां रह रही थीं और लोगों का आना जाना भी रहता था। आस पड़ोस के लोग टोका टाकी करते थे तो पिंकी उनसे लड़ने लगती थी और धमकी दी कि मेरे घर आने वाले मेहमानों को परेशान किया जाएगा तो मुकदमा दर्ज करा दूंगी।
विज्ञापन
3 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
रैकेट का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, कई जिलों में दबिश
मुरादाबाद में रैकेट का नेटवर्क खंगालने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें मुरादाबाद के अलावा दूसरे जनपदों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संभल, अमरोहा और रामपुर में दबिश दी है।
4 of 10
मुठभेड़ में जख्मी सिपाही
- फोटो : संवाद
कांशीराम नगर में रैकेट चलाने वाले गिरोह ने दो लड़कियों को बेचा
मुरादाबाद के मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं।
विज्ञापन
5 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
इनमें एक लड़की को संभल के रजपुरा क्षेत्र में बेचा गया है जबकि दूसरी लड़की के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन
6 of 10
अस्पताल में भर्ती सिपाही
- फोटो : संवाद
ट्रेन में बेटिकट मिलीं तीन लड़कियों का पूछताछ में खुलासा
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला के कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह ट्रेन में बेटिकट मिलीं तीन लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें कांशीराम नगर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया गया है। उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहां कई लड़कियां बंधक हैं। उन्हें सचिन नाम का युवक रेलवे स्टेशन से कांशीराम नगर ले गया था। जहां सचिन, अवनीश और विजय ठाकुर ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
7 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें पता चला कि आरोपी वर्षों से रैकेट चला रहे हैं। इसके अलावा यह गिरोह जिन युवकों की शादी नहीं होती है या फिर उनकी पत्नी की मृत्यु या तलाक हो जाता और वह दूसरी शादी करना चाहते हैं तो इन लड़कियों को बेच देता है।
8 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
पिछले दो माह में गिरोह दो लड़कियों को बेच चुका है। एक लड़की को संभल के रजपुरा क्षेत्र में अविवाहित युवक को बेचा गया है जबकि दूसरी लड़की के बारे में पुलिस तस्दीक करने में जुटी है।
9 of 10
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने एक लड़की को बंधक मुक्त कराया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एक और महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा
कांशीराम नगर में पिंकी के घर के पास ही रहने वाली एक और महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उससे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद महिला को छोड़ दिया गया। इस महिला का पिंकी के घर आना जाना था। हालांकि पुलिस की जांच में इस महिला की कोई भूमिका रैकेट में सामने नहीं आई है।