फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भाजपा एमएलसी के बेटे को पुलिस की क्लीनचिट, बार में जन्मदिन पार्टी में बिल को लेकर हुआ था जमकर बवाल

Wed, 20 Aug 2025 03:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में भाजपा एमएलसी के बेटे और पीए को पुलिस ने बार हंगामे के मामले में क्लीनचिट दे दी है। जांच में कर्मचारियों से मारपीट की कोई फुटेज नहीं मिली, केवल कहासुनी का वीडियो सामने आया। रविवार रात पार्टी के दौरान 11 हजार रुपये के बिल पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
1 of 5
मुरादाबाद के बार में हंगामा और मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

भाजपा एमएलसी गोपाल अंजान के बेटे और पीए को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। बार में हंगामे और मारपीट की बात सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कर्मचारियों और मैनेजर से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि ऐसी कोई फुटेज नहीं मिली है जिसमें कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। केवल कहासुनी की फुटेज ही मिली है।

विज्ञापन

2 of 5
मुरादाबाद के बार में हंगामा और मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
भाजपा के एमएलसी गोपाल अंजान के बेटे क्षितिज शिवम रविवार की रात अपने जन्मदिन पर दोस्तों को पार्टी देने के लिए मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर कांशीराम गेट के सामने स्थित स्पाइस लाउंच बार एंड रेस्टोरेंट में पहुंचे। इनके साथ एमएलसी के पीए सुमित कुमार भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
मुरादाबाद के बार में हंगामा और मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
रात करीब 11 बजे तक बार में पार्टी चली। वेटर ने 11 हजार रुपये का बिल बनाकर एमएलसी के बेटे को थमा दिया था। आरोप है कि बिल को देखकर पीए भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था। पीए ने फूड इंस्पेक्टर को फोन मिलाया और बार-रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए कहा।

4 of 5
मुरादाबाद के बार में हंगामा और मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
बिल ज्यादा बनाने की बात भी कही गई थी। मैनेजर के पास एक कॉल भी आई थी। इसके बाद मैनेजर मिथुन और कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कर दिया और उन्हें जाने दिया था। सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुरादाबाद के बार में हंगामा और मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
मंगलवार काे मझोला थाने की पुलिस ने बार में जाकर जांच पड़ताल की। फुटेज चेक की जिसमें मारपीट की कोई फुटेज नहीं मिली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खाना देरी से मिलने पर कर्मचारियों, भाजपा एमएलसी के बेटे और पीए से कहासुनी हुई थी। जांच में कहासुनी का वीडियो भी मिला है लेकिन मारपीट का कोई वीडियो नहीं मिला है। थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें