मुरादाबाद के कटघर में भाजपा पार्षद के भाई और भतीजे ने युवक को पीट पीटकर मार डाला। घटना के बाद पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में युवक की पीट पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के होलिका मैदान में शुक्रवार रात भाजपा पार्षद कुलदीप नारायण के भाई हरिओम सिंह और भतीजे मोनू ने पड़ोसी युवक देव ठाकुर को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि देव ठाकुर अपने चाचा और ताऊ से मकान बेचने को लेकर विवाद कर रहा था। आरोपियों ने उसे शांत रहने को कहा तो वह उसने भिड़ गया।
आरोपी पिता-पुत्र ने उसे लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई में देव के सीने पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
होलिका मैदान निवासी देव ठाकुर उर्फ देवू (20) हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में काम करता था। उसकी बीमार मां ऋषिकेश स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। पिता गोविंद सिंह और भाई विष्णु ठाकुर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 7
मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : पुलिस पीआरओ
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को देव हरिद्वार से आया और चाचा श्याम सिंह व ताऊ मुनमुन से अपने हिस्से के मकान को बेचने की बात कर रहा था। इसी बीच देव और श्याम के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगा।
4 of 7
मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : पुलिस
पुलिस का कहना है कि इसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हरिओम सिंह और उनका बेटा मोनू आ गया। उन्होंने श्याम सिंह का पक्ष लेते हुए देव को शांत होने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान देव उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
5 of 7
मुरादाबाद में गश्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : विभाग
इसी बीच पिता-पुत्र अपने घर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आ गए। उन्होंने देव पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हरिओम के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने मिलकर देव की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस
- फोटो : पुलिस
इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी भाग गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह, कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली।