यूपी के मुरादाबाद में सिगरेट के विवाद में युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजनों के साथ अन्य लोग भड़क गए। उन्होंने सड़क जाम लगा दिया। साथ ही हंगामा किया। तीन घंटे तक साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर अफरा-तफरी रही। परिजन ने सड़क पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मुरादाबाद में सीएम योगी के जाने के चंद घंटे बाद ही लाइनपार के चिड़िया टोला में चार माह पूर्व सिगरेट को लेकर हुई मारपीट में सोमवार सरेशाम 22 वर्षीय प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच प्रिंस के पिता की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर चले गए। तब जाकर लोकोशेड पुल का जाम खुल सका। लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रिंस चौहान बिजली निगम में संविदा पर चालक था।
विज्ञापन
2 of 13
प्रिंस की हत्या के बाद गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक वह सोमवार शाम दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। परिजन फौरन चिड़िया टोला पहुंचे और बेटे को कार में डालकर साईं अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 13
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां, डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर जाम लगा दिया। शव सड़क पर रखकर परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और प्रदर्शन करने लगे। देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को हटाकर शव को एंबुलेंस में रखा और पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
4 of 13
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए परिजन ने तीन बार जाम की सड़क
इस पर परिजन और गुस्से में आ गए उन्होंने दोबारा सड़क जाम कर दी। शव को वापस लाने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर रात 10:45 बजे तक लोकोशेड पुल पर हंगामा चला। इस दौरान मृतक के परिजनों ने तीन बार सड़क जाम की।
विज्ञापन
5 of 13
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजन बार-बार पुलिस पर लापरवाही बरतने और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते रहे। इस दौरान मौके पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, मझोला थाना और सिविल लाइंस थाना प्रभारी उन्हें समझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
6 of 13
प्रिंस हत्याकांड से गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर हुआ था लाइनपार के लड़कों से झगड़ा
मृतक के बड़े भाई पवन चौहान ने बताया कि चार माह पहले रक्षाबंधन पर लाइनपार में चिड़िया टोला क्षेत्र के लड़कों से प्रिंस का झगड़ा हुथा था। झगड़ा किसी और का था लेकिन प्रिंस उसके साथ खड़ा था, इसलिए उसे भी पीटा गया।
विज्ञापन
7 of 13
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पीटने के बाद आरोपियों ने प्रिंस के पास तमंचा रख दिया और पुलिस बुला ली। उसे मारपीट करने और तमंचा रखने के आरोप में फंसाया। तब पुलिस चौकी से विवाद खत्म हो गया लेकिन वह लड़के लगातार प्रिंस को जान से मारने की धमकी देते थे। मृतक के पिता ने कहा कि आखिरकार आरोपियों ने उनका बेटा छीन लिया।
8 of 13
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मां का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप
22 साल के बेटे को खोने के बाद मां मिथलेश देवी रो-रोकर बदहवास हो गईं। उन्होंने सड़क पर रोडवेज बस के आगे लेटकर खुद को खत्म करने की कोशिश की। परिजनों व पुलिस के जवानों ने दौड़कर उन्हें रोका।
9 of 13
प्रिंस हत्याकांड के गमगीन परिजन और जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विवाद खत्म कराने के लिए लिए थे 80 हजार
मिथलेश का आरोप है कि दो माह पहले जब झगड़ा हुआ था तो पुलिस ने विवाद खत्म कराने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद से दूसरा पक्ष लगातार बेटे को धमकी देता था लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस यदि गंभीरता से लेती तो उनके बेटे की जान न जाती और आरोपी जेल में होते।
10 of 13
गमगीन परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सिगरेट का विवाद या वर्चस्व की जंग, कहानी अनसुलझी
रक्षाबंधन के दिन सिगरेट को लेकर दोनों पक्षों का विवाद हुआ था, हालांकि प्रिंस के परिजनों का कहना है कि वह सिगरेट नहीं पीता था, उसका दोस्त सिगरेट पीने के लिए आरोपी पक्ष के खोखे पर गया था।
11 of 13
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस को एक क्लू यह भी मिला है कि मामला दो साल से चला आ रहा है। बात सिर्फ सिगरेट तक सीमित नहीं थी, किसी अन्य वजह से दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें जांच कर रही हैं।
12 of 13
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंस चौहान और भीम सैनी के बीच अगस्त माह में भी विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के बीच दो बार मारपीट हुई थी। पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को भी मारपीट हुई। इस दौरान प्रिंस चौहान को गोली मारकर आरोपी भाग निकले। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह गोली मारने वाले युवक के साथ था। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। - कुलदीप गुप्ता, सीओ, सिविल लाइंस