मुरादाबाद में बैठक के दाैरान सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सूचना विभाग
सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों के कंधों पर हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से बातचीत के बाद बगैर नाश्ता किए हेलिकाॅप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। बताया कि गाजियाबाद जाने में देर हो गई है। बैठक में डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।