फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बम-बम भोले: सावन के अंतिम सोमवार पर हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, कांवड़ियों के लिए दोनों लेन आरक्षित

Sun, 23 Aug 2026 12:50 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह छह बजे से जीरो ट्रैफिक लागू कर दिया गया है। दोनों लेन कांवड़ियों और उनके वाहनों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह कांवड़ियों के अनुकूल कर दिया है। रविवार सुबह छह बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू कर दिया गया। हाईवे की दोनों लेन पर अब सिर्फ कांवड़िये और उनके वाहन ही नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

भारी और हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर ब्रजघाट की तरफ जा रहे कांवड़िये और उनके वाहन चल रहे हैं। वहीं, दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन में गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें वाहनों की निगरानी करने के साथ कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही हैं। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर दो बजे तक लागू रहेगी।

4 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन
जीरो ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे की दोनों लेन सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और अनावश्यक रूप से हाईवे पर न आने की अपील की है।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
फव्वारा से दिल्ली रोड जीरो प्वाइंट तक बाइक भी नहीं चलेंगी
दिल्ली रोड पर गागन नदी का दो पुल हैं लेकिन एक पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण एक पुल से ही आने और जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार को दिल्ली रोड से ही कांवड़िये शहर की ओर आएंगे। इस लिए पुल पर अधिक दबाव बढ़ने के कारण रविवार की सुबह छह बजे से फव्वारा चौराहा से दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट बाइकों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक भारी वाहन और हल्के वाहन बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
  • बरेली और रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन शाहबाद, बिलारी, सिरसरी, चौधरी सराय, गवां से नूरपुर तिराहा से बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर जाएंगे। यह वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
  • मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन गागन तिराहा, मैनाठेर, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे। यह वाहन संभल के गवा रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ कर भी जा सकते हैं।
  • दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जाएंगे। यह वाहन हापुड़ के सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें