मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डाका डलवाया था। पुलिस जांच में बेटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Moradabad Robbery Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती में कई चौंकाने वाले बातें सामने आई हैं। अरीबा अपने परिवार को चाय और खाने में नशे की गोलियां मिला देती थी। जिससे परिवार के लोग गहरी नींद में सो जाते थे। इसके बाद वह डिजिटल लॉक खोलकर प्रेमी अरशद को अंदर बुला लेती थी। यहां कई घंटे रुकने के बाद वह वापस चला जाता था।
अरीबा अपने परिवार को एक दो दिन नहीं बल्कि कई साल से धोखा दे रही थी। अरीबा के पिता कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर समय बाहर ही रहते हैं। घर में मां, छोटी बहन और दो भाई रहते हैं। अरीबा जीने के ठीक बराबर वाले कमरे में रहती थी। उसके कमरे के सामने ही दीवार पर डिजिटल लॉक का रिमोट लगा है। इस रिमोट से ही कारोबारी के मकान के मेनगेट पर लगे डिजिटल लॉक खुलते हैं।
विज्ञापन
2 of 15
पुलिस हिरासत में कारोबारी की बेटी अरीबा और अरशद
- फोटो : अमर उजाला
अरीबा और अरशद फोन पर देर तक बात करते थे। अरीबा बाजार जाने के बहाने बाहर निकलती थी। बाजार में ही अरशद अरीबा को गोलियां दे देता था। इन गोलियों को अरीबा खाने या चाय में मिलाकर दे देती थीं। इसके लॉक खोलकर अरशद को अपने में बुला लेती थी।
विज्ञापन
3 of 15
कारोबारी के घर की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
जिस बेटी पर सबसे ज्यादा भरोसा... उसी ने दिया धोखा
पीलत कारोबारी इमरान को अपनी बड़ी बेटी पर सबसे ज्यादा भरोसा था। घर में आने वाले हर कैश की जानकारी उसे रहती थी। कभी कोई ऐसी बात भी सामने नहीं आई, जिससे अविश्वास पैदा हो लेकिन डकैती के खुलासे ने पूरे परिवार को हैरत में डाल दिया है। किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि परिवार की सदस्य ही घर को लुटवा सकती है।
4 of 15
पुलिस हिरासत में डकैती कांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टोल पर फास्टैग देने के लिए लगानी पड़ी सही नंबर प्लेट
कारोबारी के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों की संख्या दस थी। बदमाशों का पहले से कोई गिरोह नहीं है लेकिन आपस में बदमाश एक दूसरे से एक कड़ी की तरह जुड़े हैं। जिस कारण तक इन तक पहुंचने के लिए पुलिस के लिए चुनौती थी।
विज्ञापन
5 of 15
अरशद ने दोस्तों के साथ मिलकल डाली थी डकैती
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात में दो कारों का इस्तेमाल किया था। दोनों कारों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद जोया टोल कारों के नंबर प्लेट ठीक करनी पड़ी थी। यहां बदमाशों की कारें और बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं।
विज्ञापन
6 of 15
आरोपियों से बरामद कारें
- फोटो : अमर उजाला
500 से अधिक कैमरों की फुटेज और 100 नंबरों की सीडीआर खंगाली
पुलिस ने घटनास्थल से लेकर शहर के प्रमुख रास्तों और हाईवे तक टीमों ने कैमरों की फुटेज खंगाली। दिल्ली लखनऊ हाईवे टोल प्लाजा तक कैमरे चेक किए गए। पांच सौ से ज्यादा कैमरे खंगाले गए और 100 नंबरों की सीडीआर भी खंगाली गई थी। इसके बाद ही पुलिस को सफलता मिल पाई।
विज्ञापन
7 of 15
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह पुलिस के हत्थे लगे बदमाश
टोल पर गाड़ी का पेमेंट फास्टैग के जरिए किया गया।
फास्टैग से संबंधित नंबर मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप के नाम था।
कुलदीप के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से तीन संदिग्ध नंबर मिले।
इन नंबरों से अरशद,रवि के नंबर मिल गए
पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर उससे रकम बरामद की
इन नंबरों के जरिए रवि और कुलदीप को ट्रेस किया गया
इसके बाद निक्की को भी ट्रेस कर लिया।
8 of 15
आरोपियों से बरामद नकदी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने पहले ही दिन दे दिए थे संकेत... घर में ही छिपा है राज
अमर उजाला ने कारोबारी के घर में हुई वारदात में किसी परिवार के सदस्य के होने के संकेत पहले ही दिन दे दिए थे। डिजिटल लॉक रिमोट के बिना खुलने की जानकारी भी खबर में दी गई थी। इसी लाइन पर पुलिस ने भी काम किया और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।
9 of 15
पुलिस हिरासत में युवती समेत अन्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार बदमाशों में तीन कर चुके हैं बीफार्मा अरशद वारसी, उम्र 27 साल
शिक्षा- बीफार्मा
कुलदीप उम्र 26 साल
शिक्षा- बीफार्मा, (अरशद का क्लासमेट)
रवि कुमार उम्र 26 साल
शिक्षा- बीफार्मा (कुलदीप का दोस्त)
निक्की उम्र 19 साल
शिक्षा- इंटरमीडिएट कुलदीप का (रिश्ते का भाई)
अरीबा उम्र 21 साल
कारोबारी की बेटी
शिक्षा- इंटर मोडिएट
बरामद सामान
47 लाख 20 हजार रुपये
दो कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचे, एक पिस्टल
10 of 15
घटना का खुलासा करते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : अमर उजाला
पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डलवाया था डाका
मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उनकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए।
11 of 15
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का भी काम है। जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने 1.20 करोड़ कैश घर में रखा था। रविवार को कारोबारी और अन्य परिजन बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में गए थे।
12 of 15
गिरफ्तार अरीबा और अरशद
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 12 बजे सभी घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर धमकाकर 1.20 करोड़ नकद और करीब छह तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी ले गए थे।
13 of 15
मुरादाबाद में घटना के बाद कारोबारी के घर पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में बनी आठ टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई।
14 of 15
कारोबारी के घर पर डकैती की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कारोबारी की बड़ी बेटी अरीबा ने घटना से पहले और घटना के बाद अरशद वारसी नाम के युवक से फोन पर बात की थी। पुलिस ने अरशद तक पहुंचकर अरीबा से उसकी प्रेम कहानी उगलवा ली।
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती
- फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिस ने अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके के मकदूमपुर निवासी अरशद, बिजरा निवासी रवि कुमार, गजरौला के तिगरिया भूड़ निवासी निक्की, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप और कारोबारी की बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया।