रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने 12 बेयरिंग बदलने के साथ ही 11 पिलरों को भी दुरुस्त कर दिया है। अब सिर्फ तीन पिलरों की बेयरिंग में आयलिंग करने का काम बाकी है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। संभावना है कि तय समय से पहले ही रामगंगा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।